Skip to main content

Posts

शाजापुर का आसमान जगमगाया:लोगों ने दीपावली का पर्व मनाया, गज लक्ष्मी मंदिर में माता के दर्शन किए

वैभव, सुख-समृद्धि और उजाले का पर्व दीपावली गुरुवार को शाजापुर में उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी का पूजन कर समृद्धि का आशीर्वाद लिया। वहीं शहर में 400 साल से अधिक पुराना गज लक्ष्मी मंदिर पर शाम के समय भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। मंदिर पर भी इसके बाद शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर, जो देर रात तक चलता रहा। दीप पर्व को लेकर सुबह से ही बाजार में रौनक दिखाई देने लगी थी। दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर आकर्षक रंगोली बनाई गई। पूजन सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। धानी, पताशे, गन्ना, कमल का फूल की खूब बिक्री हुई। शहर के किला रोड, आजाद चौक, सराफा बाजार, सोमवारिया बाजार, नई सडक, बस स्टैंड, टंकी चौराहा, महूपुरा, महूपुरा रपट, धोबी चौराहा। लोगों ने मां लक्ष्मी के साथ ही कैलेंडर, बहीखाता, कलम, दवात का पूजन भी किया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/people-celebrated-diwali-and-visited-the-goddess-at-gaj-lakshmi-temple-133892171.html

रोशन इंदौर...:मानो धरती पर जगमगाने लगे सारे सितारे

दीपोत्सव के दूसरे दिन छोटी दिवाली यानी रूप चतुर्दशी पर इंदौर का रूप ऐसा निखरा कि लगा जैसे हमारी धरती पर ही सारे सितारे जगमगा उठे हों। शहर के हर हिस्से में जबरदस्त रोशनी की गई है। ड्रोन की मदद से ली गई रिंग रोड और आगे की बसाहट की यह तस्वीर बताती है कि कैसे पूरा शहर दिवाली की झिलमिल रोशनी से दमक रहा है। गुरुवार को दिवाली पर यह रौनक सातवें आसमान पर होगी। सतरंगी पटाखों की धूम इसमें और जान डाल देगी। 50 लाख यूनिट ज्यादा होगी बिजली की खपत शहर में आम दिनों में 85 से 90 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। धनतेरस पर 95 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई। दिवाली के दिन एक करोड़ 50 लाख यूनिट बिजली खपत का अनुमान है। पांच दिनों में 50 लाख यूनिट अधिक बिजली खपत होगी। एक्यूआई जहां खरीदी का दबाव वहीं बढ़ोतरी एक्यूआई 100 पर औसत माना जाता है। 26 अक्टूबर तक यह 100 के आसपास चल रहा था। चार दिनों से इसमें बढ़ोतरी हुई है। रीगल पर पर्व की खरीदारी के लिए वाहनों का दबाव बढ़ने से इसमें वृद्धि हुई है। एयरपोर्ट पर बेहतर स्थिति है। पहली बार... धनपूर्णा ​​​​​​​अन्नपूर्णा मंदिर में पहली बार पांच लाख के नोटों से मां का दरबार सजाया गया है...

एमपी के कर्मचारियों को किस्तों में मिलता है महंगाई भत्ता:आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को एकमुश्त कैश में किया जाएगा भुगतान

प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को भले ही महंगाई भत्ता एरियर्स के रूप में किस्तों में दिया जाए, लेकिन एमपी में पदस्थ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारियों को एरियर्स की राशि नकद दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा इसको लेकर जारी किए गए निर्देश के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने केंद्रीय अधिकारियों को महंगाई भत्ते की राशि एक साथ देने के आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने इसी माह केंद्रीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सातवें वेतन मान पर दिए जा रहे महंगाई भत्ते की राशि 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किए जाने के आदेश जारी किए हैं। तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के केंद्र के फैसले के बाद एमपी की मोहन यादव सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला राज्य सरकार के कर्मचारियों के हित में लिया है। इसके बाद अब राज्य के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके एरियर्स का भुगतान सरकार किस्तों में पूर्व की तरह करने वाली है। जुलाई से अक्टूबर तक चार माह की राशि एक साथ मिलेगी दूसरी ओर सामान्य प्रशासन विभाग के लेखा उपसचिव द्वारा बुधवार को जारी निर्देश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के ल...

धार में खाध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी:जिले भर में मिठाई और नमकीन के लिए नमूने

दिवाली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मिठाई और नमकीन बनाने वाली दुकानों पर छापेमारी की गई और कई नमूने एकत्रित किए गए। यहां से लिए गए नमूने- एकत्रित किए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी सचिन लौगरिया, निर्मला सोमकुंवर और आरजी माऊटा मौजूद रहे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/dhar/news/the-action-of-the-food-department-continues-in-dhar-133883354.html

'दिवाली विथ माय भारत' के तहत स्वच्छता का संदेश दिया:यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने की सार्वजनिक स्थानों की सफाई

'दिवाली माय भारत अभियान' के तहत सोमवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए स्वच्छता के प्रति श्रमदान के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नगर निगम के कूड़ा संग्रहण वाहनों के साथ प्रताप सागर से चौक बाजार होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर तक श्रमदान कर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डॉ. अरुण कुमार चौरसिया ने नागरिकों से अपील कर हफ्ते में 2 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान कर अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ तथा साफ सुथरा बनाए रखने की अपील की l जगह-जगह साफ-सफाई की गई इस दौरान जहां भी गंदगी मिली वहां साफ-सफाई की गई। चौक बाजार, अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में प्लास्टिक, गीला और सूखा कूड़ा एकत्र कर कूड़ा संग्रहण वाहन में डाला गया और स्वयंसेवकों ने नारे लगाकर नागरिकों से स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अ...

आधी रात लूटी भैंसें मिलीं, 4 गिरफ्तार:डेयरी मालिक के चेहरे पर कट्‌टे के बट से मारा था; खोल ले गए थे 4 भैंसें

ग्वालियर में बुजुर्ग डेयरी मालिक को बंधकर बनाकर 4 भैंसें लूटकर ले जाने वाले चारों बदमाश पकड़े गए हैं। आरोपियों ने बुजुर्ग के सिर और मुंह पर कट्‌टे की बट से मारा था। उनके होंठ पर 6 टांके आए हैं। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर सभी भैंस बरामद कर ली हैं। पूरा खुलासा पुलिस ने CCTV कैमरे के फुटेज और इसमें दिखे बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से किया। इस मामले में तीन और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस आरोपियों से उनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है, यह भी पता लगा रही है कि इससे पहले उन्होंने और कहां वारदातें की हैं। लाल मल्टी से गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज पर संदिग्ध को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश की गई। जानकारी मिली कि लाल मल्टी में भैंस लूट के आरोपी रुके हुए हैं। पुलिस ने दबिश दी तो लाल मल्टी के ग्राउंड फ्लोर में तीन लड़के मौजूद मिले। आरोपियों ने अपने नाम संजू पाल, राकेश गुर्जर और प्रदीप गुर्जर बताए। सात बदमाशों ने दिया था वारदात काे अंजाम पूछताछ में नरेंद्र गुर्जर ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार रामनिवास गुर्जर और उसके स...

भिंड का MJS ग्राउंड बना वृंदावन धाम:मेरी विनती यही है राधारानी कृपा बरसाए रखना..चित्र विचित्र के भजनों पर झूमे भक्त

भिंड शहर का एमजेएस मैदान रविवार की शाम वृंदावन धाम बन गया जब प्रसिद्ध भजन गायक चित्र विचित्र ने श्री राधा राधा…श्री राधा राधा….मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना भजन की प्रस्तुति दी। ग्राउंड में मौजूद हर श्रोता झूम उठा। इसी क्रम में अगली प्रस्तुत में भजन गाया - हे कृपा माई हे दया माई, हे करूणा मई राधे…..राधे राधे जपो राधे, श्यामा श्यामा जपो श्यामा श्यामा। यह प्रस्तुत पर श्रोताओं के मन में भक्ति रस के अंकुर फूट पड़े। जैसे जैसे रात गहराई भजनों की रसधारा में हर एक श्रोता डूबा रहा। इसी क्रम मे जब दोनों गायकों ने मेरा राधै राधे गाने को जी चाहता है मेरा वृदावन जाने को जी चाहते है…। इस भजन के माध्यम से भजन गायकों ने वृंदावन धाम की शेयर और बांके बिहारी के मानसिक दर्शन कराए। इसी क्रम के तहत अगली प्रस्तुति दी जिससे श्रोता राधे कृष्ण के रसिकजन बन बैठे। यह भजन था- सखी री बांके बिहारी हमारी से लड़ ग ई अंखियां…। एक बार फिर बांके बिहारी, वृंदावन धाम के रसिक बनाते हुए भजन प्रस्तुत किया जिसके बोल थे- यहां यमुना किनारा है…श्री निधिवन प्यारा…कण कण में बिहारी जी… हे बांके बिहारी, वृंदावन में मेरा द...