भिंड का MJS ग्राउंड बना वृंदावन धाम:मेरी विनती यही है राधारानी कृपा बरसाए रखना..चित्र विचित्र के भजनों पर झूमे भक्त
भिंड शहर का एमजेएस मैदान रविवार की शाम वृंदावन धाम बन गया जब प्रसिद्ध भजन गायक चित्र विचित्र ने श्री राधा राधा…श्री राधा राधा….मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना भजन की प्रस्तुति दी। ग्राउंड में मौजूद हर श्रोता झूम उठा। इसी क्रम में अगली प्रस्तुत में भजन गाया - हे कृपा माई हे दया माई, हे करूणा मई राधे…..राधे राधे जपो राधे, श्यामा श्यामा जपो श्यामा श्यामा। यह प्रस्तुत पर श्रोताओं के मन में भक्ति रस के अंकुर फूट पड़े। जैसे जैसे रात गहराई भजनों की रसधारा में हर एक श्रोता डूबा रहा। इसी क्रम मे जब दोनों गायकों ने मेरा राधै राधे गाने को जी चाहता है मेरा वृदावन जाने को जी चाहते है…। इस भजन के माध्यम से भजन गायकों ने वृंदावन धाम की शेयर और बांके बिहारी के मानसिक दर्शन कराए। इसी क्रम के तहत अगली प्रस्तुति दी जिससे श्रोता राधे कृष्ण के रसिकजन बन बैठे। यह भजन था- सखी री बांके बिहारी हमारी से लड़ ग ई अंखियां…। एक बार फिर बांके बिहारी, वृंदावन धाम के रसिक बनाते हुए भजन प्रस्तुत किया जिसके बोल थे- यहां यमुना किनारा है…श्री निधिवन प्यारा…कण कण में बिहारी जी… हे बांके बिहारी, वृंदावन में मेरा दिल खो गया…।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/bhinds-mjs-ground-becomes-vrindavan-dham-133873264.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/bhinds-mjs-ground-becomes-vrindavan-dham-133873264.html
Comments
Post a Comment