दीपोत्सव के दूसरे दिन छोटी दिवाली यानी रूप चतुर्दशी पर इंदौर का रूप ऐसा निखरा कि लगा जैसे हमारी धरती पर ही सारे सितारे जगमगा उठे हों। शहर के हर हिस्से में जबरदस्त रोशनी की गई है। ड्रोन की मदद से ली गई रिंग रोड और आगे की बसाहट की यह तस्वीर बताती है कि कैसे पूरा शहर दिवाली की झिलमिल रोशनी से दमक रहा है। गुरुवार को दिवाली पर यह रौनक सातवें आसमान पर होगी। सतरंगी पटाखों की धूम इसमें और जान डाल देगी। 50 लाख यूनिट ज्यादा होगी बिजली की खपत शहर में आम दिनों में 85 से 90 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। धनतेरस पर 95 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई। दिवाली के दिन एक करोड़ 50 लाख यूनिट बिजली खपत का अनुमान है। पांच दिनों में 50 लाख यूनिट अधिक बिजली खपत होगी। एक्यूआई जहां खरीदी का दबाव वहीं बढ़ोतरी एक्यूआई 100 पर औसत माना जाता है। 26 अक्टूबर तक यह 100 के आसपास चल रहा था। चार दिनों से इसमें बढ़ोतरी हुई है। रीगल पर पर्व की खरीदारी के लिए वाहनों का दबाव बढ़ने से इसमें वृद्धि हुई है। एयरपोर्ट पर बेहतर स्थिति है। पहली बार... धनपूर्णा अन्नपूर्णा मंदिर में पहली बार पांच लाख के नोटों से मां का दरबार सजाया गया है।गर्भगृह में नोटों की लड़ियों से आकर्षक सजावट की गई है। फोटो | ओपी सोनी
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/it-seems-as-if-all-the-stars-are-shining-on-the-earth-133889478.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/it-seems-as-if-all-the-stars-are-shining-on-the-earth-133889478.html
Comments
Post a Comment