Skip to main content

आधी रात लूटी भैंसें मिलीं, 4 गिरफ्तार:डेयरी मालिक के चेहरे पर कट्‌टे के बट से मारा था; खोल ले गए थे 4 भैंसें

ग्वालियर में बुजुर्ग डेयरी मालिक को बंधकर बनाकर 4 भैंसें लूटकर ले जाने वाले चारों बदमाश पकड़े गए हैं। आरोपियों ने बुजुर्ग के सिर और मुंह पर कट्‌टे की बट से मारा था। उनके होंठ पर 6 टांके आए हैं। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर सभी भैंस बरामद कर ली हैं। पूरा खुलासा पुलिस ने CCTV कैमरे के फुटेज और इसमें दिखे बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से किया। इस मामले में तीन और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस आरोपियों से उनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है, यह भी पता लगा रही है कि इससे पहले उन्होंने और कहां वारदातें की हैं। लाल मल्टी से गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज पर संदिग्ध को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश की गई। जानकारी मिली कि लाल मल्टी में भैंस लूट के आरोपी रुके हुए हैं। पुलिस ने दबिश दी तो लाल मल्टी के ग्राउंड फ्लोर में तीन लड़के मौजूद मिले। आरोपियों ने अपने नाम संजू पाल, राकेश गुर्जर और प्रदीप गुर्जर बताए। सात बदमाशों ने दिया था वारदात काे अंजाम पूछताछ में नरेंद्र गुर्जर ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार रामनिवास गुर्जर और उसके साथी प्रदीप गुर्जर, राकेश गुर्जर, संजू पाल (बघेल), अजीत घुरैया व एक अन्य ने चार भैंस छीनी थीं। उसे रामनिवास ने बताया था कि एक भैंस छूटकर भाग गई है, जिसे लेने के लिए वह CT-100 मोटरसाइकिल (MP07-ZJ-7315) से गया। वह भैंस को हांककर रेल पटरी पार करा रहा था, तभी एक लड़के ने देख लिया। इसके बाद वह भाग आया था, लेकिन यहां वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ और पकड़ा गया। ऐसे समझिए पूरा मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना स्थित देव नगर निवासी मुरारीलाल यादव डेयरी चलाते हैं। 70 वर्षीय मुरारी महाधिवक्ता कार्यालय से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। फिलहाल डेयरी चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि दो नकाबपोश उनके सीने पर बैठे थे। दूसरी तरफ देखा तो दो युवक उनकी भैंस को खोल रहे थे। विरोध किया तो एक नकाबपोश ने घूंसा और कट्‌टे के बट सेसिर और मुंह पर दो से तीन दफा हमला किया। एक ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे वे शोर नहीं मचा सकें। यहां से चारों बदमाश, चार भैंस को खोलकर ले गए।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/stolen-buffalo-found-at-midnight-four-arrested-133873291.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...