Skip to main content

एमपी के कर्मचारियों को किस्तों में मिलता है महंगाई भत्ता:आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को एकमुश्त कैश में किया जाएगा भुगतान

प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को भले ही महंगाई भत्ता एरियर्स के रूप में किस्तों में दिया जाए, लेकिन एमपी में पदस्थ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारियों को एरियर्स की राशि नकद दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा इसको लेकर जारी किए गए निर्देश के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने केंद्रीय अधिकारियों को महंगाई भत्ते की राशि एक साथ देने के आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने इसी माह केंद्रीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सातवें वेतन मान पर दिए जा रहे महंगाई भत्ते की राशि 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किए जाने के आदेश जारी किए हैं। तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के केंद्र के फैसले के बाद एमपी की मोहन यादव सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला राज्य सरकार के कर्मचारियों के हित में लिया है। इसके बाद अब राज्य के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके एरियर्स का भुगतान सरकार किस्तों में पूर्व की तरह करने वाली है। जुलाई से अक्टूबर तक चार माह की राशि एक साथ मिलेगी दूसरी ओर सामान्य प्रशासन विभाग के लेखा उपसचिव द्वारा बुधवार को जारी निर्देश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए पुनरीक्षित दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किए जाने के लिए कहा गया है। सभी विभागों, राजस्व मंडल, सभी एचओडी, कलेक्टर्स, कमिश्नर्स को दिए निर्देश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 21 अक्टूबर 2024 को जारी निर्देश में 1 जुलाई 2024 से पुनरीक्षित दरों से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। यह निर्देश एमपी में पदस्थ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों पर भी लागू हो गया है। इसलिए राज्य सरकार के क्षेत्र में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के सदस्यों आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अफसरों को एक जुलाई 2024 से मूल वेतन के 50 प्रतिशत की मौजूदा दर से बढ़ाकर 53 प्रतिमाह की दर से महंगाई भत्ता भुगतान करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। जीएडी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट है कि महंगाई भत्ते का भुगतान एक जुलाई 2024 से नकद किया जाएगा यानी आईपीएस, आईएएस और आईएफएस अफसरों को अगले माह एक साथ जुलाई 2024 से अब तक तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि दी जाएगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mp-employees-get-dearness-allowance-in-installments-133888643.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...