Skip to main content

बैरिकेड से गिरते बचे जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष ने फेंसिंग फांदी:खंडवा में कांग्रेस का किसान आंदोलन, डबल बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे

खंडवा में गुरुवार को कांग्रेस का किसान आंदोलन रहा, दोपहर एक बजे तपती धूप में करीब 5 हजार कांग्रेसी महाराणा प्रताप प्रतिमा के पास जुटे और कलेक्ट्रेट की तरफ कूच कर दी। रास्ते भर जमकर नारेबाजी की और दौड़ लगाते हुए आगे बढ़े कि प्रशासन के सुरक्षा घेरे ने रोक लिया। लेकिन एकजुट कांग्रेस नेताओं ने एक बार नहीं बल्कि दो जगह बैरिकेडिंग तोड़ी और कलेक्ट्रेट में घुसकर प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी ने किया। सुबह 11 बजे से ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटने लग गए। मांधाता, पंधाना, हरसूद और खंडवा ग्रामीण से लोग ट्रैक्टर और गाड़ियों में भरकर आए। शहर कांग्रेस के नेताओं ने भी भागीदारी की। ऐसा पहली बार हुआ कि कांग्रेस में एकजुटता दिखाई दी। हर बड़ा और छोटा नेता आंदोलन में पहुंचा। सभी सीनियर लीडर शामिल हुए, एक तरह गुटबाजी जैसा माहौल बिल्कुल भी नहीं रहा। किसान हित और उनकी मांगों को लेकर कांग्रेस ने एकजुटता दिखाकर हुंकार भरी और सरकार के आंदोलन को अंजाम दिया। बाल-बाल बचे जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष कूद पड़ी कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की चढ़ाई के बाद कूदते वक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी गिरते हुए बच गए। वहीं उनके पिता और सीनियर लीडर राजनारायण सिंह पुरनी को तारफेंसिंग फांदना पड़ गया। इस दौरान उनकी पतलून तारों में अटक गई। पास खड़े नेताओं ने हाथ थामा और बाहर निकाला। इसी बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी को भी संघर्ष करना पड़ गया। वे पहली और फिर दूसरी बैरिकेडिंग देखकर तारफेंसिंग पर चढ़ गई, वहां से कूदकर शिक्षा विभाग के गेट को फांदकर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गई। कांग्रेस ने किसानों के लिए यह मांगें उठाई 1. समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी तुरंत शुरू हो और मंडी में फसल बेच चुके किसानों को भावांतर का लाभ दिया जाए। 2. सरकारी कुप्रबंधन से किसान डिफाल्टर हो रहे हैं, अतः ऋण वसूली की अंतिम तिथि (31 मार्च) को आगे बढ़ाई जाए। 3. बिजली विभाग ने घरेलू कनेक्शनों में अधिक राशि के बिल थमाए जा रहे है, जो कि जबरन वसूली है। ये जबरन वसूली बंद हो और बिजली बिलों में राहत मिले। 4. गेहूं खरीदी केंद्रों पर बारदानों, छाया और पानी की पुख्ता व्यवस्था हो, उपज का भुगतान समय पर मिले। 5. जावर उद्वहन सिंचाई योजना में हुए 'भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच हो और छूटे हुए सभी गांवों को तत्काल योजना में जोड़ा जाए। 6. हरसूद विधानसभा के मोरन गंजाल योजना में छुटे ग्रामों को जोड़ा जाए। 7. पंधाना विधानसभा में छूटे हुए ग्रामों को झिरनिया लिफ्ट एरिगेशन से जोड़ा जाए। 8. पराली जलाने वाले किसानों पर हुए केस तत्काल वापस लिए जाए। 9. एलपीजी गैस एजेंसियों ने घरेलू उपयोग हेतु गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद समय पर नहीं दिए जा रहे है। लोगों को लाइन में लगकर परेशान होना पड़ रहा है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/khandwa-congress-farmer-protest-barricade-breach-collectorate-137653156.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...