सीहोर जिले के बृजेश नगर में एक हार्डवेयर दुकान में शाम की पूजा के दौरान आग लग गई। इस हादसे में दुकान मालिक लखन मेवाड़ा गंभीर रूप से झुलस गए और दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, बृजेश नगर निवासी लखन मेवाड़ा अपनी हार्डवेयर दुकान में शाम की आरती कर रहे थे। इसी दौरान जलते दीपक की लौ दुकान में रखे कपड़े पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। आग बुझाने के प्रयास में लखन मेवाड़ा गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत इच्छावर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, लखन मेवाड़ा की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। दमकल देर से पहुंची, ग्रामीणों ने बुझाई आग परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ी लगभग एक घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। दमकल के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/news/sehor-hardware-shop-fire-owner-burnt-puja-accident-137817235.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/news/sehor-hardware-shop-fire-owner-burnt-puja-accident-137817235.html
Comments
Post a Comment