Skip to main content

सांसद पटेल ने किया सीवरेज कार्यों का निरीक्षण:नपा नेता प्रतिपक्ष बोले- कंपनी की लापरवाही से शहर को बदहाल; गुणवत्ता पर उठाए सवाल

खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने गुरुवार शाम बड़वानी जिला मुख्यालय पर चल रहे सीवरेज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता सुधारने और इसे शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने सांसद के निरीक्षण पर कटाक्ष करते हुए इसे दो साल की देरी से उठाया गया कदम बताया। सड़कों पर गड्ढे और उड़ती धूल से जनता परेशान सांसद ने स्वीकार किया कि शहर में सीवरेज 1, 2 और 3 के कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ने और धूल उड़ने के कारण स्थानीय लोगों में एलर्जी व सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी खुदाई हुई है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। गंदा पानी घरों में पहुंचने से स्वास्थ्य का खतरा निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कई स्थानों पर सीवरेज लाइन और पेयजल लाइन आपस में मिल गई हैं। इसके कारण लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे महामारी की आशंका बनी हुई है। सांसद ने निर्माण एजेंसी को चेतावनी दी कि यदि मापदंडों के अनुसार काम नहीं हुआ, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष ने 'ट्रिपल इंजन' सरकार पर कसा तंज नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से शहर सीवरेज कंपनी के 'आतंक' और लापरवाही से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि "ट्रिपल इंजन" की सरकार होने के बावजूद बड़वानी की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जाधव ने सवाल उठाया कि दो साल तक जनता की पीड़ा पर जनप्रतिनिधि खामोश क्यों रहे। अधूरे कार्यों से आए दिन हो रहे हादसे जाधव के अनुसार, शहर के लगभग हर क्षेत्र में गड्ढों के कारण बसें और ट्रक फंस रहे हैं, जिससे आए दिन राहगीर घायल हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सीवरेज कंपनी की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों को चलने योग्य बनाने की अपील की है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/barwani/news/barwani-mp-inspects-sewerage-project-quality-concerns-137656383.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...