भिंड में दिनदहाड़े युवक पर हमला, आरोपी अभी भी फरार:फरियादी ने सुरक्षा की मांग की, कैफे में लगे सीसीटीवी मारपीट करते नजर आ रहे आरोपी
भिंड जिले के मौ कस्बे में मंगलवार को दिनदहाड़े कैफे में घुसकर लाठी-डंडों से हमला और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। इस हमले में तीन दोस्तों को निशाना बनाया गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, बहेट रोड स्थित ब्रदर्स कैफे में चार दिन पहले ग्राम सोंरा निवासी अभिषेक गुर्जर अपने दोस्तों अंकित यादव और आदित्य यादव के साथ बैठा था। तभी आरोपी रामजी यादव, कोमल सिंह, धीरज सिंह और कल्लू गुर्जर लाठी-डंडे लेकर कैफे में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुआ युवक हमले में अभिषेक के सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोटें आईं, जिससे काफी खून बहा। पीड़ित के अनुसार, आरोपी जान से मारने की नीयत से लगातार हमला करते रहे। जान बचाने के लिए वह कैफे के अंदर बने दूसरे कमरे में जा छिपा, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और मारपीट जारी रखी। हमले के दौरान आरोपियों ने कैफे में तोड़फोड़ भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की गुहार फरियादी का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं और बचाव के लिए उसके साथियों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/bhind-mau-cafe-attack-fir-demands-arrest-137759946.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/bhind-mau-cafe-attack-fir-demands-arrest-137759946.html
Comments
Post a Comment