Skip to main content

Posts

दतिया- 24 घंटों में 2 डिग्री तापमान बढ़ा:अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री; 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

दतिया में नौतपा बीतने के बाद भी गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे अधिकतम पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, रात के तापमान में मामूली गिरावट से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। भारतीय मृदा जल संरक्षण संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र के तकनीकी अधिकारी भगवानदास कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को 2.0 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। इस बढ़ोतरी से दिन में तेज धूप और लू जैसे थपेड़ों का अहसास हुआ, जिससे दोपहर में सड़कें सूनी रहीं। राहत की बात यह रही कि न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। शुक्रवार को यह 27.3 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को घटकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वर्तमान में हवा की दिशा दक्षिणी बनी हुई है। हवा की गति भी शुक्रवार के 3.6 किमी प्रतिघंटा से घटकर शनिवार को मात्र 3 किमी प्रतिघंटा रह गई, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। न्यूनत...

1.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:कंपनी के 2 शातिर डायरेक्टर को गिरफ्तार किया, 2 डॉक्टर फरार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने नई दिल्ली से कंपनी के दो शातिर डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो डॉक्टरों की तलाश जारी है। आरोपी डॉ. हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट लिमिडेट कंपनी बनाकर फ्रैंचाइजी के नाम पर बड़ा नेटवर्क चलाते थे। वेलनेस सेंटर खोलने के लिए दिए थे रुपए डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 26 मई को क्राइम ब्रांच में सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला रितु मेहता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नई दिल्ली की कंपनी डॉ.हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों द्वारा वेलनेस सेंटर खोलने की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर उनसे 1.20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने एक स्पेशल टीम बनाई और कार्रवाई करते हुए उन्हें नई दिल्ली रवाना किया, जिसके बाद टीम ने आरोपियों की जानकारी निकाली और उनके ठिकानों पर दबिश दी। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार डीसीपी ने बताया कि मामले में टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और घेराबंदी करते हुए म...

गिरवासा खदान पर रेत माफिया के रास्ते बंद:200 से ज्यादा ट्रैक्टरों के अवैध परिवहन की शिकायत पर पुलिस ने खुदवाई खाई

भिंड जिले की गिरवासा रेत खदान पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की है। असवार थाना पुलिस ने खदान क्षेत्र में रेत माफिया द्वारा बनाए गए वैकल्पिक रास्तों को बंद करने के लिए खाई खुदवाई, ताकि अवैध रूप से रेत का परिवहन रोका जा सके। जानकारी के अनुसार, बीते दो दिनों से गिरवासा रेत खदान क्षेत्र में रात के समय बड़े पैमाने पर अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक देर रात से लेकर सुबह तक 200 से अधिक ट्रैक्टर रेत का परिवहन कर रहे थे। इससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ खनिज संपदा का अवैध दोहन भी किया जा रहा था। मामले की शिकायत भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची थी। शिकायतों के बाद शुक्रवार रात करीब 8 बजे असवार थाना प्रभारी सुरेश मिश्रा पुलिस बल के साथ गिरवासा खदान पहुंचे। यहां उन्होंने उन कच्चे रास्तों का निरीक्षण किया, जिनका उपयोग कथित रूप से रेत माफिया द्वारा अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था। निरीक्षण के बाद पुलिस की मौजूदगी में रास्तों पर खाई खुदवाकर ...

खंडवा गोहत्या केस में एक आरोपी पर रासुका लगाई:मौके से पकड़े गए रमजान के खिलाफ एक्शन; पूर्व के रिकॉर्ड को आधार बनाया

बकरीद के दौरान गोवंश वध और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका के मद्देनजर खंडवा प्रशासन ने एक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत निरुद्ध करने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, मोघट रोड थाना क्षेत्र के बड़ियातुला निवासी रमजान पिता अकबर खान (30) के खिलाफ साल 2026 में दर्ज मामलों और उसकी गतिविधियों का परीक्षण करने के बाद प्रशासन ने उसे लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए खतरा माना है। पुलिस रिपोर्ट में क्या कहा गया पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से ऐसी गतिविधियों में शामिल रहा है, जिनसे सांप्रदायिक वैमनस्य फैलने और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका बनी रहती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बकरीद के अवसर पर गोवंश वध कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में तनाव उत्पन्न करने जैसे मामलों में उसका नाम सामने आया। प्रशासन के अनुसार,...

उच्च शिक्षा में नैक की तर्ज पर सैक शुरू करें:सीएम बोले, जरूरत हो तो शिफ्ट में चलाएं महाविद्यालय, रोजगार परक पाठ्यक्रम पर करें फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की आवश्यकता के अनुसार नए महाविद्यालय प्रारंभ किए जाएं। जिन सघन आबादी वाले क्षेत्रों में महाविद्यालय संचालित हैं, वहां विद्यार्थी संख्या बढ़ने पर शिफ्ट व्यवस्था लागू कर शैक्षणिक सुविधा देने पर विचार किया जाए। इसके साथ ही राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तर्ज पर राज्य परिषद अर्थात सैक के गठन की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि रोजगार परक पाठ्यक्रमों पर फोकस किया जाए। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आने वाला वर्ष युवा वर्ष होगा, इस नाते अन्य संबंधित विभागों के साथ विद्यार्थियों के हित में नए कार्यक्रमों और प्रकल्पों को लागू करने की तैयारी भी की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उच्च शिक्षा विभाग के कामों की समीक्षा करते हुए प्रदेश में कृषि के स्नातक पाठ्क्रम की व्यवस्था सुनिश्चित कर इस विषय को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों पर खुशी जताई है। उन्होंने कृषि पाठ्यक्रम से प्रदेश के लगभग 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने की सफलता के लिए उच्च शिक्षा विभाग को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री डॉ...

एसबीआई गोल्ड लोन फर्जीवाड़े में 6 करोड़ की आशंका:मैनेजर, वैल्यूअर और खाताधारकों की भूमिका जांच के घेरे में, विजिलेंस भी सक्रिय

विदिशा में ईदगाह के पास स्थित एसबीआई की कृषि वाणिज्यिक शाखा में सामने आए गोल्ड लोन फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अनियमितता में लगभग 6 करोड़ रुपए शामिल होने की आशंका है। इस मामले में तत्कालीन बैंक मैनेजर, अधिकृत वैल्यूअर (सुनार), बैंक स्टाफ और गोल्ड लोन लेने वाले कई खाताधारकों की भूमिका की जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया था कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से गोल्ड लोन स्वीकृत किए गए। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर नकली या कम गुणवत्ता के आभूषण गिरवी रखकर ऋण लिया। मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बैंक से कई बार दस्तावेज और जानकारी मांगी गई है, लेकिन बैंक की ओर से अभी तक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। विजिलेंस टीम भी विदिशा पहुंची एसबीआई की विजिलेंस टीम ने भी विदिशा शाखा में छापा मारा है और वह भी मामले की जांच कर रही है। बैंक का वार्षिक ऑडिट भी चल रहा है, जिसके चलते बैंक अधिकारी फिलहाल जानकारी देने से बच रहे हैं। कोतवाल...

242 क्विंटल सरकारी चावल संचेती राइस मिल में मिला:आशंका- यहां रीसाइकिल करने के लिए लाया, छिंदवाड़ा के इथेनॉल प्लांट ले जाना था

बालाघाट जिले के वारासिवनी में संचेती राइस मिल के अंदर से भारतीय खाद्य निगम का 242 क्विंटल 55 किलोग्राम सरकारी चावल संदिग्ध हालात में मिला है। यह चावल नवेगांव-कोसमी के गोदाम से छिंदवाड़ा के इथेनॉल प्लांट ले जाया जा रहा था। खबर मिलते ही खाद्य और राजस्व विभाग की मिलीजुली टीम ने गुरुवार देर शाम संचेती राइस मिल में छापा मारा। छानबीन के दौरान टीम को वहां खड़े एक ट्रक में सरकारी चावल लदा हुआ मिला। कागज न मिलने पर ट्रक किया जब्त मौके पर मौजूद ड्राइवर से जब गाड़ी और चावल के पक्के कागज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने चावल से भरे ट्रक को जब्त कर लिया और आगे की जांच होने तक उसे वारासिवनी थाने की कस्टडी में खड़ा करवा दिया है। छिंदवाड़ा ले जाने के बजाय मिल में लाए चावल शुरुआती जांच में पता चला है कि इस चावल को तय की गई जगह छिंदवाड़ा के इथेनॉल प्लांट ले जाना था, लेकिन आरोपी इसे संचेती राइस मिल के अंदर ले आए। अफसरों को शक है कि इस सरकारी चावल को यहां खपाने या रीसाइकिल करने के लिए लाया गया था, जो कि एक बड़ी गड़बड़ी है। दोषियों के खिलाफ होगी एफआईआर इस मामले ...