242 क्विंटल सरकारी चावल संचेती राइस मिल में मिला:आशंका- यहां रीसाइकिल करने के लिए लाया, छिंदवाड़ा के इथेनॉल प्लांट ले जाना था
बालाघाट जिले के वारासिवनी में संचेती राइस मिल के अंदर से भारतीय खाद्य निगम का 242 क्विंटल 55 किलोग्राम सरकारी चावल संदिग्ध हालात में मिला है। यह चावल नवेगांव-कोसमी के गोदाम से छिंदवाड़ा के इथेनॉल प्लांट ले जाया जा रहा था। खबर मिलते ही खाद्य और राजस्व विभाग की मिलीजुली टीम ने गुरुवार देर शाम संचेती राइस मिल में छापा मारा। छानबीन के दौरान टीम को वहां खड़े एक ट्रक में सरकारी चावल लदा हुआ मिला। कागज न मिलने पर ट्रक किया जब्त मौके पर मौजूद ड्राइवर से जब गाड़ी और चावल के पक्के कागज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने चावल से भरे ट्रक को जब्त कर लिया और आगे की जांच होने तक उसे वारासिवनी थाने की कस्टडी में खड़ा करवा दिया है। छिंदवाड़ा ले जाने के बजाय मिल में लाए चावल शुरुआती जांच में पता चला है कि इस चावल को तय की गई जगह छिंदवाड़ा के इथेनॉल प्लांट ले जाना था, लेकिन आरोपी इसे संचेती राइस मिल के अंदर ले आए। अफसरों को शक है कि इस सरकारी चावल को यहां खपाने या रीसाइकिल करने के लिए लाया गया था, जो कि एक बड़ी गड़बड़ी है। दोषियों के खिलाफ होगी एफआईआर इस मामले में साफ तौर पर गड़बड़ी पाए जाने के बाद विभाग ने अपनी जांच शुरू कर दी है। एसडीएम के कहने पर खाद्य विभाग इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहा है और दोषी लोगों के खिलाफ वारासिवनी थाने में केस दर्ज कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की पूरी जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि सरकारी राशन की ऐसी हेराफेरी पर रोक लगाई जा सके।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/balaghat/news/mp-govt-rice-ethanol-plant-scam-balaghat-138109126.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/balaghat/news/mp-govt-rice-ethanol-plant-scam-balaghat-138109126.html
Comments
Post a Comment