Skip to main content

Posts

कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव:तीन आईएएस की जिम्मेदारी बदली; मुखर्जी को बनाया राजस्व मंडल का अध्यक्ष

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान दौर से लौटने से पहले तीन सीनियर आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। जेएन कंसोटिया को गृह विभाग को अपर मुख्य सचिव बनाया है। वहीं दो दिन पहले एसीएस बनाए गए अनिरुद्ध मुखर्जी को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्व मंडल में प्रशासकीय सदस्य और प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा को ग्वालियर से भोपाल लाया है। सिन्हा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया है। बता दें कि एसीएस एसएन मिश्रा शुक्रवार को रिटायर हो गए। जिसके बाद कंसोटिया की उनके पद पर नियुक्ति की गई। वे मोहन सरकार में करीब 1 साल बाद बड़े विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कंसोटिया अभी प्रशासन अकादमी के डीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शमी को आवासीय आयुक्त नई दिल्ली का अति. प्रभार अनिरुद्ध मुखर्जी को दो दिन पहले एसीएस बनाकर आवासीय आयुक्त नई दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें लोक परिसंपत्ति विभाग का जिम्मा भी सौंपा था। अब उनके पास लोक परिसंपत्ति विभाग की जिम्मेदारी यथावत रखी है। वहीं आवासीय आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को सौंपा ...

ग्वालियर में 7वीं की स्टूडेंट से रेप:पड़ोसी युवक डरा-धमकाकर साथ ले गया था; रातभर सुनसान इलाके में डरी-सहमी रोती रही छात्रा

ग्वालियर में 7वीं की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहलाकर साथ ले गया था। सुनसान इलाके में ले जाकर लड़की को डराया-धमकाया। वारदात के बाद उसे वहीं छोड़कर चला गया। सहमी हुई छात्रा रातभर वहीं बैठकर रोती रही। सुबह होने पर घर पहुंची। मामला ग्वालियर-मुरैना रोड स्थित पुरानी छावनी में गुरुवार शाम का है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी सोहेल खान (26) को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 साल की छात्रा गुरुवार शाम 7 बजे सब्जी लेने के लिए दुकान जा रही थी। रास्ते में उसे घर से कुछ दूर रहने वाला सोहेल उर्फ तस्लीम खान मिला। उसने छात्रा को रोका। उससे बात करने को कहा। जान-पहचान होने की वजह से छात्रा ने उसकी बात मान ली। सोहेल छात्रा को बाइक पर बैठाकर रायरू गांव में सुनसान मंदिर के पास ले गया। नीम के पेड़ के नीचे गलत हरकत करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो कत्ल करने की धमकी दी। दुष्कर्म करने के बाद सोहेल वहां से भाग गया। रातभर पेड़ के नीचे बैठी रही छात्रा छात्रा की हालत खराब थी। अंधेरा होने की वजह से उसे घर जाने में डर लग रहा था। वह रातभर पेड़ के नीचे बैठी रही।...

संत बोले-चौहान दोबारा बीजेपी विधायक बने तो मूंछें मुंडवा लूंगा:उज्जैन की नंदराज गोशाला से 498 गोवंश लापता होने पर कहा- ये रैकेट चलाते हैं

उज्जैन के खाचरोद की नंदराज गोशाला से 498 गोवंश लापता होने पर संत समाज ने दुख जताया। 23 जनवरी को संतों ने इस घटना का विरोध करते हुए मुंडन करवाया था। इसी मंच से खाचरोद स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पीठाधीश स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे भाजपा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान को गोवंश के गायब होने का जिम्मेदार बता रहे हैं। वीडियो में संत कृष्णानंद कह रहे हैं, मैं उन्हें विधायक नहीं मानता। अगर वे दूसरी बार जीत गए तो मैं सरेआम अपनी मूंछें मुंडवा लूंगा। विधायक जो अंधा, बहरा और गूंगा है, शर्म आती है। धिक्कार है ऐसे विधायक पर। जितने भी विधायक बने हैं, उनमें से सबसे गंदा कार्यकाल वर्तमान विधायक का रहा है। संत ने आगे कहा, अपने आप को गौभक्त कहता है और पार्टी से आता है। तेरी पार्टी तेरे पास रख। महाराज पार्टी से उठकर समाज और चिंतन की बात करते हैं। यह पहला विधायक है जो ढीट है। दरअसल, खाचरोद की गोशाला से बड़ी संख्या में गोवंश लापता हैं। इसके विरोध में संत समाज ने 23 जनवरी को प्रदर्शन कर गोशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान मंच पर स्वामी अवधेशानंद ...

मप्र सरकार ने लांच की एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025:2000 करोड़ निवेश, 20,000 युवाओं को जॉब का लक्ष्य, एनिमेशन, गेमिंग के स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप

प्रदेश सरकार ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 लांच कर दी है। इस नीति के अंतर्गत 2000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित करने, 20 हजार से अधिक नौकरी सृजित करने और 2029 तक 150 से अधिक स्टार्टअप को बढ़ावा देने का लक्ष्य है। इस नीति में एनिमेशन, गेमिंग और संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा, कंपनियों को अपने कर्मचारियों के अप स्किलिंग पर खर्च की गई राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। फाइन आर्ट्स कॉलेजों में एवीजीसी-एक्सआर लैब्स और एआर,वीआर तथा एआई जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में पहले से ही आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्रों में काम हो रहा है। राज्य की फिल्म नीति ने अब फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने का रास्ता साफ किया है। अब एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 इन सेक्टरों को एकीकृत करते हुए एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सआर टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए एक समग्र वातावरण तैयार करेगी। जहां रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। एवीजीसी मीडिया ...

भोपाल में तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग महिला को रौंदा:ऐशबाग इलाके में प्रभात पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

ऐशबाग इलाके में गुरुवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पैगवार ट्रैवल्स की बस ने लापरवाही से मोड़ पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। घायल महिला तड़पती रही, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। अंततः पुलिस जवान और एक ऑटो चालक की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान उनके बैग में मिले पेन कार्ड के आधार पर सोमवती मिश्रा (65) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वे कुंभ में गए हुए हैं। पुलिस अब उनके आने का इंतजार कर रही है। हादसे के बाद अफरा-तफरी, लोगों ने उठाए सवाल रात करीब 8 बजे ऐशबाग के प्रभात पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने लापरवाही से टर्न लिया, जिससे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं आई। मजबूरन घायल को ऑटो से अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बड़े वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं। पुलिस ने बस चालक ...

भिंड में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, ट्रॉली पलटी:आठ लोग घायल, बाजार से ईंट भट्ठा जा रहे थे मजदूर

भिंड के देहात थाना क्षेत्र के उदोतपुरा गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार समेत आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुरलीपुरा स्थित बांकेबिहारी ईंट भट्टा पर काम करने वाले मजदूर शाम को बाजार से घर का सामान खरीदने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर भट्टे पर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे उदोतपुरा गांव के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार 55 वर्षीय होमत पिता नाथूराम जाटव घायल हो गए। इस टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गई। आठ लोग घायल हो गए इस हादसे में बाइक सवार होमत के अलावा ट्राली में सवार अन्य मजदूरों में 25 वर्षीय साजिद पिता साधु मंसूरी, 20 वर्षीय तस्मील खान, 23 वर्षीय सादिक खान, 35 वर्षीय सर्फुद्दीन खान, 20 वर्षीय वीर मोहम्मद, 28 वर्षीय पहलवान और 28 वर्षीय भारतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मजदूर सुजानपुर, उत्तर प्रदेश के निव...

सिंगरौली में पांच करोड़ का बर्तन खरीदी घोटाला:810 रुपए में एक चम्मच और एक थाली खरीदने की जांच के लिए शासन ने बनाई कमेटी

सिंगरौली जिले की 1500 आंगनवाड़ियों के लिए चम्मच, जग और करछी खरीदी में घोटाले की जांच के लिए महिला और बाल विकास विभाग ने रीवा संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में रीवा संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, मुख्यालय के संयुक्त संचालक अमिताभ अवस्थी, वित्त सलाहकार महिला बाल विकास विभाग की टीम तय की गई है। कमेटी के अधिकारी जल्दी ही सिंगरौली में हुई खरीदी की भौतिक जांच करने के लिए भी जा सकते हैं। जांच कमेटी में शामिल अधिकारी यह पता करेंगे कि क्या जिला कार्यक्रम अधिकारी सिंगरौली द्वारा आंगनवाड़ी में आईएसआई मार्क वाले बर्तन खरीदने की अनुमति ली गई। खरीदी बिना आईएसआई मार्क वाले बर्तनों की हुई है। खरीदी का आदेश सिर्फ तीन आइटम का दिया गया है या सभी सात आइटम की खरीदी का आदेश हुआ है। क्या बाकी आइटम खरीदी का आदेश नहीं दिया गया। यह भी जांच की जाएगी कि क्या आदेश में प्रति नग बताई गई राशि और डीपीओ द्वारा जनसंपर्क विभाग को दी गई जानकारी में भिन्नता है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। एक चम्मच की कीमत 810 रुपए बताया जाता है कि सिंगरौली मे...