Skip to main content

Posts

मंदसौर में शनिवार को 4 घंटे बिजली बंद:कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, दशरथ नगर समेत 11 इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित

मंदसौर में शनिवार को मानसून रखरखाव के कारण चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, मालगोदाम फीडर पर जरूरी रखरखाव के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे स्टेडियम उपकेंद्र से जुड़े शुक्ला कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, दशरथ नगर, मालगोदाम रोड, माथुर कॉलोनी, सेठिया विहार, भारत प्लाजा, संजीत रोड, संजय गांधी उद्यान, जनपद पंचायत और बंटी चौराहा क्षेत्र प्रभावित होंगे। 2140 उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर बिजली कंपनी के मुताबिक, शटडाउन से करीब 2140 उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 8 बजे से पहले निपटा लें। कंपनी ने बताया कि रखरखाव का काम पूरा होने पर बिजली सप्लाई तय समय से पहले भी शुरू की जा सकती है। विभाग ने नागरिकों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandsaur/news/mandsaur-power-cut-maintenance-shutdown-update-139227064.html

मंत्री नारायण सिंह पंवार के पैतृक घर में चोरी:राजगढ़ में ताला तोड़कर 80 हजार रुपए ले गए चोर

राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलापार में प्रदेश के मत्स्य मंत्री और ब्यावरा विधायक नारायण सिंह पंवार के पैतृक घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी लोहे की पेटी का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार 2 दिन घर पर कोई नहीं था। 30 सितंबर शाम 4 बजे से 2 अक्टूबर दोपहर 12 बजे के बीच चोरों ने घर वारदात को अंजाम दिया। मंत्री के छोटे बेटे राजेंद्र पंवार ने सुठालिया थाने पहुंचकर शुक्रवार शाम शिकायत दर्ज कराई। वे ब्यावरा से अपने पैतृक घर पहुंचे थे, तब चोरी का पता चला। घर में निर्माण कार्य चल रहा है मंत्री के पैतृक मकान में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस आसपास के लोगों और निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी में किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है, जिसे घर के बारे में पहले से जानकारी थी। ब्यावरा एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। source https://www.bhas...

रीवा में पति-पत्नी गांजे के साथ गिरफ्तार:20.80 लाख रुपए भी जब्त; ग्राहक का इंतजार कर रहे थे दोनों

रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के कुईया खुर्द गांव में पुलिस ने गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 7 किलो 936 ग्राम गांजा और 20 लाख 80 हजार रुपए नकद मिले हैं। जब्त गांजे की कीमत करीब 85 हजार रुपए बताई गई है। गांजा और नकदी की कुल कीमत करीब 21 लाख 65 हजार रुपए है। मंदिर के पास बैग लेकर खड़े थे दोनों पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि कुईया खुर्द तालाब की मेड़ पर बने मंदिर के पास एक पुरुष और महिला नीले रंग के बैग में गांजा लेकर खड़े हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। बैग से गांजा और पास से नकदी मिली तलाशी लेने पर नीले बैग से 7 किलो 936 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के पास से 20 लाख 80 हजार रुपए नकद भी मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुईया कला निवासी द्वारिका पटेल (56) और उसकी पत्नी कलावती पटेल (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने मनगवां थाने में अपराध क्रमांक 524/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 20(बी) के तहत कार्रवाई शु...

भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट-अब तक 185 आपत्तियां:5 दिन पहले जारी हुआ था; कृषि-ग्रीन बेल्ट भूमि को आवासीय करने की मांग

भोपाल के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर अब तक 185 से ज्यादा आपत्तियां-सुझाव आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मांग कृषि और ग्रीन बेल्ट की जमीन को आवासीय करने की है। बैरागढ़कलां सहित आसपास के गांवों में बसाहट वाली जमीन प्रतिबंधित जोन में रखने पर आपत्ति है। वहीं, लहारपुर में 30 साल से खेती वाली 643 एकड़ जमीन को डूब क्षेत्र से बाहर करने की मांग है। जो आपत्तियां मिली हैं, उनमें 141 ऑनलाइन, 35 ई-मेल से और 11 ऑफलाइन शामिल हैं। अलाइनमेंट, 18 मीटर चौड़ी सड़कों और बाघ मूवमेंट वाले क्षेत्रों से प्रस्तावित सड़कें हटाने को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। कैसे दें सकते हैं आपत्ति mptownplan.gov.in/Scheme.aspx पर ऑपलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, ई-मेल से bhopal@mp.gov.in पर अपनी आपत्ति या सुझाव भेज सकते हैं। लिखित आपत्ति दर्ज कराना है तो आप संयुक्त संचालक, टीएंडसीपी कार्यालय भोपाल में जा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नया प्रारूप जारी हुए 5 दिन बीत चुके हैं। 26 सितंबर को ड्राफ्ट जारी हुआ था। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopa...

ठगी कर क्रिप्टो के जरिए पाकिस्तान भेजते थे रुपए:NRI दूल्हा बन करते थे ठगी, 11 करोड़ के ट्रांजैक्शन; 7-8 राज्यों में फैला था गिरोह

मंदसौर के शामगढ़ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से साढ़े 7 लाख रुपए की साइबर ठगी में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आया है। आरोपियों को पाकिस्तान में बैठे लोगों से निर्देश मिल रहे थे। पुलिस अब सबूतों के आधार पर इस एंगल से जांच कर रही है। दरअसल, 29 सितंबर को पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया था। इसमें 6 आरोपियों गिरफ्तार भी किया गया था। जांच आगे बढ़ने के बाद आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन सामने आए। गिरोह का मुख्य सरगना बिहार निवासी टोनी कुमार है। वह ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों, सिम कार्ड और क्रिप्टो वॉलेट की डिटेल खंगाल रही है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस राष्ट्रीय एजेंसियों का सहयोग लेगी। डीआईजी बोले- विदेशी लिंक की जांच जारी रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि मेट्रीमोनियल साइट पर पहचान के बाद गिफ्ट और कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर ठगी की शिकायत मिली थी। जांच में सामने आया कि गिरोह अलग-अलग हिस्सों में बंटकर काम करता था। पकड़े गए आरोपियों का काम अलग-अलग खातों म...

इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:रोमियो लेन का किचन बंद, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। हाई स्ट्रीट अपोलो, एबी रोड, निपानिया स्थित ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी (रोमियो लेन) के किचन में खाद्य सुरक्षा संबंधी कई अनियमितताएं मिलने पर खाद्य पदार्थों के निर्माण का काम तत्काल रुकवा दिया गया। वहीं खातीवाला टैंक की बैराठी कॉलोनी में बिना लाइसेंस मोमोज का निर्माण और सप्लाई किए जाने का मामला सामने आने पर निर्माण बंद कराया गया। टीम ने ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी का निरीक्षण किया। मौके पर होटल के जनरल मैनेजर अमोघ शरण मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान किचन के फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। खाद्य पदार्थों की टैगिंग भी उचित तरीके से नहीं की गई थी। जांच के दौरान खसखस और मशरूम पुराने एवं कीटग्रस्त पाए गए। इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। परिसर में पानी की जांच रिपोर्ट और खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। खाद्य पदार्थों के भंडारण में FIFO और FEFO व्यवस्था का पालन भी नहीं पाया गया। 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए टीम ने मौके से पनीर, दही, मूंगफली दाना, खड़ा धनि...

अनूपपुर में पड़ोसी के घर मिला अविवाहित व्यक्ति का शव:शराब पीने का आदी था; परिजन डांटते थे तो दूसरे के घर में सोता था

अनूपपुर जिले के रक्शा गांव में सोमवार सुबह 45 वर्षीय अविवाहित अशोक उपाध्याय का शव पड़ोसी के घर संदिग्ध हालत में मिला। वह कोलमी निवासी लक्ष्मण उपाध्याय का बेटा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। सूचनाकर्ता सूरज सिंह गोंड ने बताया कि 27 सितंबर रात करीब 8 बजे अशोक शराब के नशे में उसके घर आया और वहीं सोने की बात कही थी। सूरज ने उसे रुकने दिया। सोमवार सुबह 8 बजे सूरज ने अशोक को मृत पाया। मृतक के भाई अजय उपाध्याय ने फुनगा पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के अनुसार, अशोक शराब का आदी था। परिजन डांटते थे, इसलिए वह अक्सर पड़ोसी सूरज के घर सोता था। परिजनों ने आशंका जताई कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका खुलासा होगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/anuppur/news/anuppur-man-found-dead-neighbor-house-suspicious-circumstances-139180000.html