राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलापार में प्रदेश के मत्स्य मंत्री और ब्यावरा विधायक नारायण सिंह पंवार के पैतृक घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी लोहे की पेटी का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार 2 दिन घर पर कोई नहीं था। 30 सितंबर शाम 4 बजे से 2 अक्टूबर दोपहर 12 बजे के बीच चोरों ने घर वारदात को अंजाम दिया। मंत्री के छोटे बेटे राजेंद्र पंवार ने सुठालिया थाने पहुंचकर शुक्रवार शाम शिकायत दर्ज कराई। वे ब्यावरा से अपने पैतृक घर पहुंचे थे, तब चोरी का पता चला। घर में निर्माण कार्य चल रहा है मंत्री के पैतृक मकान में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस आसपास के लोगों और निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी में किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है, जिसे घर के बारे में पहले से जानकारी थी। ब्यावरा एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/rajgarh-suthaliya-theft-minister-narayan-singh-panwar-house-139226972.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/rajgarh-suthaliya-theft-minister-narayan-singh-panwar-house-139226972.html
Comments
Post a Comment