भोपाल में बीबीए और बीटेक के स्टूडेंट्स को मारी गोली:कटारा हिल्स में शराब पार्टी कर रहे छात्रों ने की फायरिंग; धमकी देकर आरोपी हुए फरार
भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में एक छात्र ने बीटेक स्टूडेंट्स पर फायरिंग कर दी। तीन राउंड फायरिंग में दो गोलियां दो छात्रों को लगी हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी छात्र अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शोर-शराबा कर रहा था। दोनों घायल छात्र अपने साथियों के साथ उसे समझाइश देने पहुंचे। इससे नाराज एक छात्र ने फायरिंग की और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय वासु गुप्ता और 21 वर्षीय अंशु तेज पाटिल दोनों ही सेज यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। वासु बीबीए थर्ड ईयर, जबकि अंशु बीटेक सेकंड ईयर का छात्र है। दोनों ही छात्र साथी छात्रों के साथ सेज सनसिटी फेज-1 कॉलोनी में रहते हैं। रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी कॉलेज में रहने वाले सुधांशु सिंह और उसके साथी अक्सर कॉलोनी में रहने वाले अन्य छात्रों के पास मिलने आया करते हैं। देर रात तक शराब पार्टी करते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। रविवार तड़के सुबह तक आरो...