Skip to main content

VIDEO कॉल पर बातकर छात्र ने खुद को मारी गोली:इंदौर में पिता की राइफल से फायरिंग; दोस्त दूसरे कमरे में देख रहे थे IPL मैच

मध्य प्रदेश के इंदौर में बी.फॉर्मा के 19 वर्षीय छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात से कुछ मिनट पहले उसने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। इसी दौरान पिता का कॉल आया। उन्होंने सब्जी के लिए 75 रुपए ट्रांसफर करने को कहा। छात्र ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया था। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। गोली की आवाज सुनकर पास के कमरे में बैठे रूममेट्स मौके पर पहुंचे। उस समय छात्र तड़प रहा था। वे घबरा गए और तुरंत पिता को कॉल किया। पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। किराए के मकान में रहता था छात्र एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह के मुताबिक, घटना शनिवार शाम करीब 6:40 बजे की है। नेहरू नगर में सौरभ (19) पिता धर्मराज पटेल, निवासी मैहर, अपने दोस्तों नीरज पटेल, नयन पटेल और रवि पटेल के साथ एक साल से जयसिंह राठौर के यहां किराए से रह रहा था। वह मकान की दूसरी मंजिल पर दो कमरों में रहता था। 15 दिन पहले पिता भी साथ रहने आए थे करीब 15-20 दिन पहले सौरभ के पिता इंदौर आए थे। उसके साथ रहने लगे थे। वे एक ज्वेलर्स के यहां सिक्योरिटी गार्ड थे। उनकी नाइट ड्यूटी रहती थी। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वे सब्जी लेने बाजार गए थे। उस समय सौरभ कमरे में अकेला था। उसके दो दोस्त दूसरे कमरे में मैच देख रहे थे, जबकि एक दोस्त बाहर गया था। पिता की लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली वीडियो कॉल और पिता से बात के बाद सौरभ ने उनकी लाइसेंसी बंदूक से अपने सीने में गोली मार ली। आवाज सुनकर साथी पहुंचे और पिता को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सौरभ खंडवा रोड स्थित बीएम कॉलेज से बी.फॉर्मा की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं पुलिस के मुताबिक, सौरभ एक लड़की से बात करता था, लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद सौरभ के पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके दोस्त नयन ने बताया कि वह पहले एक लड़की से बात करता था, लेकिन हाल में बातचीत बंद कर दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में JEE के छात्र ने किया सुसाइड इंदौर में JEE की तैयारी कर रहे एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। घर के जिस कमरे में वह पढ़ाई करता था वहां लगे बोर्ड पर उसने ‘SORRY’ लिखा है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि मामला शुक्रवार का है।पूरी खबर पढ़ें

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/student-shot-himself-during-video-call-in-indore-fired-fathers-rifle-friends-watching-ipl-in-next-room-137614780.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...