Skip to main content

Posts

बड़वानी में 50 से अधिक स्थानों पर भारतमाता की आरती:लोगों ने सामूहिक भजन गाये, सुंदरकांड और रामायण पाठ किया

बड़वानी में बुधवार रात मां नर्मदा हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से भारत माता की आरती का कार्यक्रम रखा गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा जगहों पर एक साथ सामूहिक आरती की गई। इस दौरान समाज के हर वर्ग, खासकर महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग आरती में शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष चक्रेश पहाड़िया ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन आगामी 15 जनवरी 2026 को होने वाले 12 बड़े हिंदू सम्मेलनों की तैयारी के तौर पर किया गया है। इन सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए समिति शहर की बस्तियों में लगातार संपर्क अभियान, प्रभात फेरी, सुंदरकांड और रामायण पाठ जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। राष्ट्रभक्ति और समाज में एकता का संदेश आयोजन के दौरान चक्रेश पहाड़िया ने कहा कि साल 2026 के स्वागत से पहले की गई ये आरतियां 'देश सबसे ऊपर' की भावना को दर्शाती हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य मकसद समाज के लोगों को आपस में जोड़ना और उनमें एकता-जागरूकता फैलाना है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और अपनी संस्कृति के प्रति लगाव मजबूत होता है। मोहल्लों में...

मंडला पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल:नववर्ष पर परिवार सहित पूजा-अर्चना; महिष्मती घाट पर नर्मदा महाआरती में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका बुधवार को मंडला पहुंचे और नववर्ष के अवसर पर महिष्मती घाट पर आयोजित मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए। राज्यपाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां नर्मदा को प्रणाम कर दीपदान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं को दी नववर्ष की शुभकामनाएं महाआरती के बाद राज्यपाल ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के लिए मंगलमय वर्ष की कामना करते हुए कहा कि नया साल जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आए। कान्हा से मंडला तक का भ्रमण राज्यपाल मंगलवार को नववर्ष पर परिवार सहित कान्हा नेशनल पार्क भी भ्रमण कर चुके थे। इसके बाद वे मंडला नर्मदा दर्शन और पूजन के लिए आए और पूजा-अर्चना के बाद वापस कान्हा रवाना हो गए। उनके साथ पत्नी, दोनों बेटे, बहू और बहन भी मौजूद थे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandla/news/chhattisgarh-governor-reached-mandla-136826233.html

मऊगंज में अवैध गिट्टी परिवहन पर दो ट्रक जब्त:कलेक्टर ने लगाया 9.20 लाख का जुर्माना, दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई

मऊगंज जिले में अवैध खनन और गिट्टी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की है। शाहपुर थाना इलाके के खटखरी गांव में ट्रैफिक पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने मिलकर गिट्टी से लदे दो ट्रकों को पकड़ा। इन ट्रकों के पास गिट्टी ले जाने के लिए जरूरी कागज नहीं थे, जिसके बाद कलेक्टर ने लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। खटखरी गांव में जब रूटीन चेकिंग चल रही थी, तब पुलिस ने ट्रक नंबर UP63 BT 5658 और UP64 BT 6854 को रोककर उनकी जांच की। जब ड्राइवरों से गिट्टी ले जाने की रॉयल्टी पर्ची या अनुमति के कागज मांगे गए, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया और मामला आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर ऑफिस भेज दिया। कलेक्टर ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का जुर्माना इस मामले की सुनवाई के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बुधवार शाम करीब 5 बजे अपना फैसला सुनाया। उन्होंने दोनों ट्रकों पर कुल 9 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आगे भी जारी रहेगी सख्त चेकिंग अफसरों ने साफ कर दिया है कि जिले में कहीं भी अवैध तरीके से खुदाई या बिना अनु...

दतिया में 101 अवैध खनन के मामले दर्ज:20 खदानों के पट्टे निरस्त, 40 लाख का जुर्माना वसूला

दतिया में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है। विभाग द्वारा चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान 101 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड सहित वैधानिक दंडात्मक प्रावधान लागू किए जा रहे हैं। खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि, जिले भर में खनिज परिवहन की जांच की गई। जांच में अवैध खनन, अवैध परिवहन और नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। कार्रवाई के दौरान खनिज मद में करीब 40 लाख रुपए जमा कराए गए, जो निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 133 प्रतिशत उपलब्धि मानी जा रही है। यह राशि ग्रामीण अधोसंरचना विकास के लिए उपयोग में लाई जाएगी। इसके अलावा गंभीर अनियमितताओं और शर्तों के उल्लंघन के मामलों में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 20 खदानों के पट्टे निरस्त कर दिए हैं। इनमें वे पट्टेदार शामिल हैं, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा में डेड रेंट सहित अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की थीं। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन को लेकर “शून्य सहनशीलता” की नीति अपनाई गई है और भविष्य में भी...

वॉट्सएप चेक करने को कहा- खाते से 5 लाख गायब:ग्वालियर में रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगी का शिकार, पुलिस कर रही जांच

ग्वालियर में एक रिटायर्ड शासकीय अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनसे केवल वॉट्सएप चेक करने को कहा और उनके खाते से 5 लाख रुपए गायब कर दिए। पीड़ित ने मंगलवार शाम एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। यह घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी रमेश सिंह के साथ हुई। रमेश सिंह ढाई साल पहले कोल इंडिया एनसीएल सिंगरौली से सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे ग्वालियर स्थित अपने घर पर रह रहे थे और हाल ही में उन्हें सेवानिवृत्ति से जुड़ी एक बड़ी रकम मिली थी, जो उनके बैंक खाते में जमा थी। 22 दिसंबर को आया था कॉल रमेश सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। पहली बार उन्होंने कॉल नहीं उठाई, लेकिन दूसरी बार आने पर उन्होंने फोन रिसीव कर लिया। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उसने वॉट्सएप पर कुछ भेजा है, उसे चेक कर लें। रमेश सिंह को शक हुआ और उन्होंने इसे फ्रॉड कॉल समझा, लेकिन इसी दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी और बैंक से 5 लाख रुपए कटने का मैसेज आ गया। खाता होल्ड होने से बच गए 2 लाख रुपए खाते से अचानक रकम निकलने की जानक...

कांग्रेस ने नकली खाद, अस्पताल अग्निकांड पर प्रशासन को घेरा:कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए, खाद की कालाबाजारी का भी आरोप

राजगढ़ जिले में नकली खाद की आपूर्ति, जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाए। इस दौरान पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी और बापूसिंह तंवर भी मौजूद रहे। प्रियव्रत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास जिले में किसानों को नकली और अमानक खाद बेचे जाने के पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में ब्यावरा से कोरोमंडल कंपनी का एनपीके खाद जब्त किया गया था, जिसमें किसानों ने रेत मिलने की शिकायत की थी। बाद में लैब जांच में भी खाद की गुणवत्ता खराब पाई गई। उन्होंने कहा कि यह नकली खाद कई किसानों तक पहुंच चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई केवल एक ही जगह तक सीमित रखी है। इससे साफ है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में एनपीके खाद में नमी और जरूरी पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन और यूरिया की मात्रा मानक से कम पाई गई, जबकि उसमें रेत की मात्रा ज्यादा थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ...

ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, पत्नी की मौत, पति घायल:ग्वालियर में खरीदारी कर लौट रहे थे घर, 10 मिनट पहले ही बेटा बाइक से उतरा था

ग्वालियर में बाजार से खरीदारी कर वापस घर लौट रहे एक दंपती की बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार शाम आरोन के बोमठ खो के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया है। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ऐसा भी पता लगा है कि दंपती का बेटा भी साथ में था, लेकिन हादसे से 10 मिनट पहले ही उसे उतारा था। वह पीछे अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर आ रहा था। किस्मत से उसकी जान बच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा निवासी चिरोंजी लाल पेशे से किसान है। रविवार को वह पत्नी गुड्डी देवी और बेटा रविन्द्र के साथ खरीदारी करने के लिए घाटीगांव आया था। सामान खरीदने के बाद वह वापस लौट रहे थे। दंपती ने बेटे रविन्द्र को उसके दोस्त करण की बाइक पर बैठा दिया था। चिरोंजी लाल और उसकी पत्नी बाइक पर आगे चल रहे थे जबकि रविन्द्र व करण पीछे चल रहे थे। अभी वह बोमठ...