Skip to main content

Posts

विद्यार्थियों को हेल्प डेस्क से दे रही मार्गदर्शन

बड़वानी | ग्राम करी स्थित शासकीय आदर्श कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के निर्देशन में बनाए हेल्प डेस्क से छात्रों को प्रवेश संबंधी जानकारी दे रहे है। दूसरे चरण में जिन छात्रों को कॉलेज आवंटित हुआ है, वे 30 जून तक फीस जमा कर सकते हैं। सीएलसी के तीसरे चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। इसकी आवंटन सूची 5 जुलाई को जारी होगी। जिन छात्रों को अब तक कॉलेज नहीं मिला है, उन्हें इस सूची का इंतजार करना होगा। जिन्हें कॉलेज मिल गया है, वे सोमवार तक फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करें। source https://www.bhaskar.com/local/mp/barwani/news/guidance-is-being-given-to-students-from-the-help-desk-135340556.html

इंदौर के MTH में मेल-फीमेल बच्चे को लेकर हंगामा:परिजन बोले- दस्तावेज में लिखा बेटा, बेटी दी गई; समझाइश के बाद मामला हुआ शांत

इंदौर के सरकारी एमटीएच में रविवार को मेल-फीमेल नवजात की अदला-बदली के आरोप को लेकर परिजन ने हंगामा कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही मामला शांत हो गया। इस मामले में किसी की ओर से कोई शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। दरअसल, यहां एडमिट सावित्री पति बलवीर (30), निवासी शुभम नगर नामक महिला की शनिवार को डिलीवरी हुई थी। ऑपरेशन से उसे 2.1 किलो वजन की बेटी हुई थी। रविवार को परिवार ने इलाज से जुड़े दस्तावेज देखे तो उसमें एक स्थान पर 3 किलो का मेल चाइल्ड लिखा था। इस पर परिजन को शंका हुई। उन्होंने कहा कि मेल चाइल्ड हुआ था, लेकिन फीमेल चाइल्ड दी गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन का कहना था- हमें गलती से बालिका सौंपी गई परिजन ने कहा कि डिलीवरी के बाद जो बच्चा सौंपा गया, वह बालिका थी। इसके बाद जब हमें एक दस्तावेज दिया गया, उसमें बालिका की जगह बालक लिखा था। परिजन का कहना था कि हमें गलती से बालिका सौंपी गई। हंगामे की सूचना के बाद सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपमा दवे मौके पर पहुंचीं और पूरी स्थिति को समझा। परिजन को सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए, जिसमें डिलीवरी के बाद उन्हें बेटी ही सौंपी गई थी और व...

पीसीसी चीफ पर एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन:भोपाल में सीएम को कागज की तलवार देने जार रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पीसीसी के सामने प्रदर्शन किया। मोहन सरकार के खिलाफ नारे लगाए। एनएसयूआई कार्यकर्ता कागज की तलवार लेकर प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े तो पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे व अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब-जब जीतू पटवारी शोषितों, दलितों, वंचितों के साथ खड़े होकर उनकी आवाज उठाते हैं, जब उनके साथ खड़े होते हैं, तब तब मोहन यादव सरकार उनके विरोध में कार्यवाही करते हैं। इसी कारण कायरता पूर्ण रवैया दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। एनएसयूआई इसका विरोध कर रही है। कागज की तलवार लेकर सीएम को भेंट करने के लिए निकले हैं। सीएम मोहन सरकार की कार्यप्रणाली कागज की तलवार की तरह शक्ति विहीन है। जब अत्याचार होता है तो सरकार एक पोस्ट तक नहीं करती। अशोकनगर के मुंगावली में जो एफआईआर हुई है उससे पता चलता है कि सरकार विपक्ष से डरी है। यह है पूरा मामला मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी...

भोपाल में लगे ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर:बताया हीरो; डेरे के इमाम बोले- ये कोई सेलिब्रेशन नहीं, एक वैचारिक प्रदर्शन हैं

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास स्थित ईरानी डेरा में इस बार मोहर्रम के मौके पर ईरान के नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं। कई जगहों पर शिया समुदाय के प्रभावशाली धार्मिक और सैन्य नेताओं आयतुल्ला अली खामेनेई, अली अल सिस्तानी, जनरल मोहम्मद बाघेरी, कासिम सुलेमानी और अयातुल्ला खोमैनी के बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं। एक जगह आयतुल्ला अली खामेनेई का फोटो तिरंगे के नीचे लगा है। फतेहपुर से भोपाल आए ईरानी डेरे के इमाम शाहकार हुसैन ने कहा कि हर साल पोस्टर्स लगाए जाते हैं, लेकिन इस बार संख्या ज्यादा है। इसकी वजह है 12 दिन की वह जंग, जिसे इजराइल ने बुजदिलाना अंदाज में शुरू किया और ईरान ने करारा जवाब दिया। इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष विराम को लेकर उन्होंने कहा कि सीजफायर की मांग खुद इजराइल-अमेरिका ने की। यह सिर्फ ईरान नहीं, इंसाफ पसंद तमाम लोगों की जीत है। खामेनेई सिर्फ धर्मगुरु नहीं, अब आलमी लीडर बन चुके हैं ईरानी डेरे के इमाम शाहकार हुसैन के मुताबिक, आयतुल्ला खामेनेई ने खुद कहा है कि यह जीत मोहर्रम की देन है। हमने इमाम हुसैन से सीखा है कि जुल्म के खिलाफ सिर नहीं झुकाते। मोहर्रम का यही संदेश ...

भोपाल में कहासुनी के बाद युवक को मारा चाकू:शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार; सीसीटीवी आया सामने

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में शराब पार्टी के बाद हुए विवाद में रेपिडो चालक पर चाकू से हमला करने और मारपीट का मामला सामने आया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, चेतन ठाकुर पिता धीरेन्द्र ठाकुर (27), ऐशबाग इलाके में स्थित बाग दिलकुशा में रहता है। वह रेपिडो कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात वो अशोका गार्डन में स्थित पंजाबी बाग में गगन दीप सिंह और अपने अन्य दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। बाद में वह एक दोस्त दीपेश को छोड़ने के लिए जाने लगा। इस पर गगन दीप सिंह ने उससे कहा की दीपेश को वह छोड़ देगा। उसकी बात पर चेतन ने मजाक में उसको गाली देते हुए कुछ कमेंट्स कर दिया। कमेंट्स करने पर हुआ विवाद इस पर गगन दीप सिंह भड़क गया और चाकू उठाकर उस पर वार कर दिया। चाकू के वार से बचने की कोशिश में चेतन का बाएं हाथ चाकू का वार लगने से बुरी तरह कट गया। बाद में वह घायल हालत में थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/young-man-beaten-a...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक शुक्ला और ठाकुर का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अल्प प्रवास पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान वे अपोलो हॉस्पिटल गए और वहां उपचाररत विधायक गोलू शुक्ला और कालू सिंह ठाकुर से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी लेकर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/chief-minister-dr-mohan-yadav-reached-indore-135324849.html

विमान कंपनियों से साझा हुई एमपी की विमानन नीति:पुणे में हुई समिट, वैल्यू चैन को ध्यान में रखकर तैयार पॉलिसी की दी जानकारी

मध्य प्रदेश के विमानन विभाग ने देश भर की विमान कंपनियों से एमपी की उड़ान में सहभागी बनने को कहा है। प्रदेश की विमानन नीति वैल्यू चैन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस दौरान निवेशकों को बताया कि प्रदेश में प्रति वर्ष 200 कमर्शियल पायलट्स तैयार किए जा रहे हैं जो देश में सर्वाधिक है। इसके बाद निवेशकों ने भोपाल कर निवेश को लेकर बैठकें करने के लिए आश्वस्त किया है। यह जानकारी प्रदेश के विमानन विभाग के उप सचिव ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू की अध्यक्षता में पुणे (महाराष्ट्र) में हुई हेलिकॉप्टर्स एवं स्माल एयरक्राफ्ट्स समिट में दी। मध्यप्रदेश इस समिट का स्टेट स्पॉन्सर रहा। समिट में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, असंगबा चुबा एओ, संयुक्त सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार एवं फैज अहमद किदवई महानिदेशक डीजीसीए भी उपस्थित थे। समिट में 20 राज्य शामिल हुए। मध्यप्रदेश की उड़ान में सहभागी बनें हेलिकॉप्टर्स एवं स्माल एयरक्राफ्ट्स समिट में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रदेश के विमानन विभाग के उप सचिव डॉ. कैलाश बुंदेला ने एमपी की नागर विमा...