बड़वानी | ग्राम करी स्थित शासकीय आदर्श कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के निर्देशन में बनाए हेल्प डेस्क से छात्रों को प्रवेश संबंधी जानकारी दे रहे है। दूसरे चरण में जिन छात्रों को कॉलेज आवंटित हुआ है, वे 30 जून तक फीस जमा कर सकते हैं। सीएलसी के तीसरे चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। इसकी आवंटन सूची 5 जुलाई को जारी होगी। जिन छात्रों को अब तक कॉलेज नहीं मिला है, उन्हें इस सूची का इंतजार करना होगा। जिन्हें कॉलेज मिल गया है, वे सोमवार तक फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करें।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/barwani/news/guidance-is-being-given-to-students-from-the-help-desk-135340556.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/barwani/news/guidance-is-being-given-to-students-from-the-help-desk-135340556.html
Comments
Post a Comment