Skip to main content

Posts

'आबकारी विभाग और पुलिस की मनमानी लोग परेशान':बेटे पर FIR होने पर कांग्रेस नेत्री बोलीं- झूठी कार्रवाई कर आरोपी बनाया गया

विदिशा में इन दिनों आबकारी विभाग, आबकारी ठेकेदार और पुलिस की मनमानी से सभी लोग परेशान हैं। पूर्व में शराब का ठेका लेकर काम करने वाले ठेकेदार भी इससे अनछुआ नहीं है। चुन-चुनकर आबकारी ठेकेदार पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं। यह गंभीर आरोप विदिशा शहर और जिले में पूर्व में शराब ठेकेदार के रूप में काम करने वाली और कांग्रेस की नेत्री आशा सिंह राजपूत ने प्रेसवार्ता के जरिए लगाए हैं। प्रेस क्लब संघ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 27 मई को कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए एक युवक पर बर्बरता पूर्ण मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल भी किया गया था। आशा सिंह ने कहा कि उसके साथ में उनके बेटे सोहन उर्फ सोनू राजपूत को अवैध शराब के मामले में झूठा आरोपी बना दिया। जबकि वह इस कार्रवाई के दौरान घर पर ही मौजूद था, इसके अलावा भी सोनू पर पहले भी झूठे प्रकरण बनाए गए हैं। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह आरोपी लगाए कि वह 25 सालों से कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता हैं, उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए भी दबाव बनाया गया था। संभव है कि राजनैतिक स्वार्थ क...

गर्मी में काट दिए हरे-भरे पेड़, शिकायत के बाद पटवारी ने की जांच

रतलाम | एक तरफ जहां बड़े पैमाने पर पौधरोपण की तैयारी चल रही है। वहीं बिरमावल में मेड़ के विवाद में पांच हरे-भरे पेड़ के साथ ही अन्य छोटे पेड़ का दिए। शिकायत पर पटवारी ध्रूवलाल निनामा मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया। पटवारी निनामा ने बताया कि बिरमावल में सर्वे नंबर 1122 एवं 1124 की मेड़ का निरीक्षण किया है। मौके पर बेर के दो, नीम का एक और खेजड़े के दो पेड़ सहित अन्य छोटे पेड़ कटे मिले। रामा पिता नंदा निवासी गुर्जरपाड़ा आंबाखाल बिरमावल ने बगैर अनुमति के ये पेड़ काटे हैं। मौके पर संबंधित व्यक्ति नहीं मिला। पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/green-trees-were-cut-in-summer-patwari-investigated-after-complaint-133099466.html

जबलपुर में पिता-भाई की हत्या का आरोपी ने किया सरेंडर:मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा थाने, बोला- मैं मुकुल सिंह, राजकुमार और तनिष्क की हत्या की थी

जबलपुर में पिता-भाई की करने करने वाली लड़की का बॉयफ्रेंड और वारदात का मास्टरमाइंड मुकुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात करीब 11:45 बजे उसने सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर दिया। वह चेहरे पर कपड़ा बांधकर थाने पहुंचा। यहां पहुंचकर कहा- मैं मुकुल सिंह हूं। पुलिस ने जैसे ही उसे देखा, तो होश उड़ गए। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मुकुल सिंह ने रेलवेकर्मी राजकुर्मा विश्वकर्मा और तनिष्क की हत्या कबूल कर ली है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचे। मुकुल सिंह को गाड़ी में बिठाकर अज्ञात जगह ले गई। बता दें कि हरिद्वार से एक दिन पहले नाबालिग लड़की को पुलिस ने पकड़ा था। तब वह पुलिस की गिरफ्त से भाग गया था। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद वह जबलपुर आ गया। मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा सूत्रों के मुताबिक सिविल लाइन थाने में रोजाना की तरह गुरुवार रात करीब 11:45 मिनट पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक थाने पहुंचा। बोला- मुझे इंस्पेक्टर सर से मिलना है। युवक को देखने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि क्या काम है...

आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे:सुबह की पाली बच्चों को मिलेगा नाश्ता-भोजन, गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने लिया निर्णय

भिण्ड में भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदला कर दिया गया है। यह आदेश भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गुरुवार की शाम को जारी किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र जिलेभर में सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे। गौरतलब हैकि भिंड जिला गर्मी की वजह से रेड जोन में है। नौतपा में गर्मी का पारा 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। आंगनबाड़ी पर आने वाले बच्चों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करते हुए आंगनबाडी केन्द्र के संचालन का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया है। जारी आदेश में प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में अधिक गर्मी होने के कारण अंागनबाड़ी के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसके खुलने के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। जिसमें सुबह 7 से 8 बजे तक बच्चों को नाश्ता, 9 बजे तक भोजन वितरित किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे केन्द्र की छुट्टी की जाएगी। इसके बाद 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियाँ पूर्ववत: संचालि...

देर रात प्रशासन का छापा, खजराना की राधे विहार कॉलोनी में अवैध रूप से रखे 67 गैस सिलेंडर जब्त

इंदौर | जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने देर रात खजराना थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। यहां राधे विहार कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट से 67 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि सूचना के आधार पर खजराना पुलिस के साथ हुई कार्रवाई में 39 भरे हुए और 28 खाली कमर्शियल सिलेंडर मिले हंै, जिसे जब्त किया गया है। आरोपी मोहम्मद इसराफिल पिता मोहम्मद अली हसन के प्लॉट नंबर 18 से यह जब्त की गई है। देर रात तक मौके पर एचपी कंपनी के 29 भरे हुए, 19 खाली, भारत गैस के 3 खाली, इंडेन गैस के 10 भरे हुए और 6 खाली सिलेंडर मिले हंै। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/administration-raided-late-night-67-gas-cylinders-kept-illegally-in-khajranas-radhe-vihar-colony-were-confiscated-133095321.html

भाजी पानी स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा बच्चा की मौत:भाजीपानी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान हुई देरी ने छीन ली 2 जिंदगी

परासिया के भाजीपानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का बडा मामला सामने आया है। प्रसव के दौरान 21 साल की जच्चा और नवजात की मौत हो गई। लापरवाही से दो मौतों के बाद परिजन भडक गए और अस्तपाल में हंगामा मचा दिया। ये मौत उस समय हुई जब जच्चा और बच्चा की मौत का आंकडा कम करने कलेक्टर अभियान चला रहे है। चरई पंचायत की निवासी 21 साल की ज्योति पति जितेंद्र यदुवंषी को अस्पताल में मंगलवार दोपहर भर्ती कराया गया था। रात सवा दो बजे ज्योति ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की कुछ समय बाद मौत हो गई। इधर महिला को तेज रक्त स्त्राव होने लगा। अस्पताल में इस दौरान कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। अस्पताल मे पूर्व बीएमओ डा सुधा बक्षी पदस्थ है। स्टाफ नर्स कौषल्या मंसूरी ने प्रसव कराया। इस दौरान लापरवाही हुई । महिला को रिफर करने के लिए देरी की गई। जिससे महिला की मौत हो गई। जच्चा और बच्चा दोनों की मौत से महिला के परिजन बिफर गए। एंबुलेंस चालक के साथ विवाद किया गया। इसके बाद सुबह बडी संख्या में ग्रामीण भाजीपानी स्वास्थ्य केंद्र पहंुच गए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा मचाया। source htt...

कोलार लाइन फूटी:400 एमएम की पाइप लाइन से बहा 5 लाख लीटर पानी, ई-6 में सड़कों से लेकर घर-दफ्तर पानी-पानी...

कोलार डेम के 400 एमएम व्यास की पानी की सप्लाई लाइन मंगलवार को फूट गई। अरेरा कॉलोनी ई-7 में कैंपियन स्कूल पास से गुजर रही पाइप लाइन शाम करीब पांच बजे धमाके साथ फूटी और सड़क पर पानी ही पानी हो गया। यह पानी अरेरा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रो में घरों और ऑफिसों में घुस गया। शाम को इन इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने पाइप लाइन सुधारने का काम शुरू कर दिया। जल कार्य शाखा के जिम्मेदारों का दावा है कि पाइप लाइन का ज्वाइंट खुलने से लाइन में लीकेज हुआ है। इसको सुधारने का काम शुरू हो गया है। रात में करीब 10 बजे तक लाइन सुधर जाएगी। ऐसे में आशंका है कि बुधवार सुबह नए और पुराने शहर के कुछ इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होगी। बह गया 3300 लोगों की जरूरत का पानी जिस लाइन में लीकेज हुआ वह कोलार डेम से आई मेन लाइन की ब्रांच है। लाइन फूटने से 5 लाख लीटर से ज्यादा पानी बह गया। एक व्यक्ति 24 घंटे में 150 लीटर पानी उपयोग करता है, ऐसे में बहा यह पानी 3300 लोगों की एक दिन की जरूरत पूरी कर सकता था। लाइन शिफ्टिंग के दौरान हुई गड़बड़ी जहां पर लीकेज हुआ वहां पर नाला बनाने का ...