आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे:सुबह की पाली बच्चों को मिलेगा नाश्ता-भोजन, गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने लिया निर्णय
भिण्ड में भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदला कर दिया गया है। यह आदेश भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गुरुवार की शाम को जारी किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र जिलेभर में सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे। गौरतलब हैकि भिंड जिला गर्मी की वजह से रेड जोन में है। नौतपा में गर्मी का पारा 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। आंगनबाड़ी पर आने वाले बच्चों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करते हुए आंगनबाडी केन्द्र के संचालन का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया है। जारी आदेश में प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में अधिक गर्मी होने के कारण अंागनबाड़ी के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसके खुलने के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। जिसमें सुबह 7 से 8 बजे तक बच्चों को नाश्ता, 9 बजे तक भोजन वितरित किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे केन्द्र की छुट्टी की जाएगी। इसके बाद 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियाँ पूर्ववत: संचालित की जाएंगी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/anganwadi-centers-will-open-from-7-am-to-11-am-133098708.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/anganwadi-centers-will-open-from-7-am-to-11-am-133098708.html
Comments
Post a Comment