Skip to main content

Posts

बैजाताल पर हुआ कार्यक्रम-“एक शाम मतदाता के नाम”:छात्राओं ने “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” पर किया नृत्य

ग्वालियर में मनमोहक रोशनी व जल तरंगों में सराबोर ऐतिहासिक बैजाताल के तैरते रंगमंच पर लोकतंत्र की मजबूती के उद्देश्य को लेकर शनिवार की शाम “एक शाम मतदाता के नाम” कार्यक्रम हुआ है। शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने जब ग्वालियर–चंबल अंचल के सुप्रसिद्ध लांगुरिया लोकधुन में पिरोकर “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” संगीतमयी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसे देखकर शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। इस प्रस्तुति में महिलाओं द्वारा संचालित “पिंक बूथ” की मनोहारी प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली। इस अवसर पर संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व 7 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार व टीएन सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने। साथ ही बड़ी संख्या में शहरवासियों ने इस आयोजन का आनंद उठ...

भिंड में नशेड़ी ने मचाया धमाल:नशे की हालत में सड़क पर फेंके पत्थर, पुलिस उठाने पहुंची

भिण्ड शहर के प्रमुख मार्ग पर नशे में चूर एक युवक के द्वारा दोपहर के समय जमकर बवाल मचाया गया है। उक्त नशेड़ी ने सड़क पर जमकर पत्थर फेंके। फिर नशे में धुत होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों से सड़क पर पड़े पत्थरों को उठाए। दरअसल यह मामला शनिवार दोपहर का है। शहर के परेड़ चौराहे से कोतवाली के बीच स्थित अग्रसेन चौराहा पर एक नशे में धुत होकर उपटाक हरकत करने लगा। नशेड़ी ने जमकर सड़क पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। नशेड़ी की यह हरकत देख लोगों में दहशत फैल गई। सड़क पर आने जाने वाले वाहन साइड से खड़े हो गए। व्यापारियों ने भी अपनी सुरक्षा करना शुरू कर दी। नशेड़ी के धमाल से दुकानदार सहम गए। उसके द्वारा असभ्य शब्दों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। सड़क पर पत्थर फेंकने के बाद युवक साइड में जाकर गिर गया। यह सब तीन से चार मिनट ही चला। जब उसका हंगामा बंद हुआ। इसी बीच स्थानीय युवक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने सड़क पर पड़े पत्थरों को हटाए और नशे की हालत में पड़े युवकअको होकस जोन में लिटाय...

नर्मदापुरम लोकसभा चुनावी खबरें:करेली के व्यक्ति ने जमा किया निर्दलीय नामांकन, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित

होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय सीट पर चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को दूसरा नामांकन जमा हुआ। करेली जिला नरसिंहपुर के रहने वाले राकेश पिता रामप्रसाद ने निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी सोनिया मीना ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। अब तक होशंगाबाद-नरसिंहपुर सीट पर 2 अभ्यर्थियों के नामांकन जमा हो चुके है। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने नामांकन जमा किया था। अब 31 मार्च और 1 अप्रैल को नामांकन जमा नहीं होंगे। 2,3,4 अप्रैल नामांकन जमा होंगे। शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होते ही लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष में निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष करने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं के मध्य संपर्क करने के लिए नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत रजिस्टर के लिए जिला स्तर पर शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया है। नियंत्रण कक्ष कलेक्टर भवन के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत है। उक्त जिला स्तरीय शिकायत अनुवीक्षण नियंत्...

नाक और दिमाग के बीच में बना ट्यूमर:जिससे चली गई आंख की रोशनी, हमीदिया में ऑपरेशन कर लौटी रोशनी

'म्यूकोसील' एक प्रकार की सिस्ट होती है, जिससे पीड़ित एक महिला हमीदिया अस्पताल में रेफर होकर आई। जो बीस दिन से उल्टी सिर दर्द घबराहट की समस्या थी उनकी नजर कमजोर हो गई थी वह एक आंख से कुछ नहीं देख पा रहीं थी इस गंभीर बीमारी का ऑपरेशन कर वापस महिला की आंख की रोशनी वापस आ सकी है, यह ऑपरेशन हमीदिया हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा किया गया। बता दें कि म्यूकोसील सिस्ट जैसा होता है, जिसमें मवाद जैसा भर जाता है, जो आसपास की साइनस की वॉल को खराब करता है। कई अस्पतालों में दिखा चुकी थी महिला दमोह की रहने वाली 32 साल की आरती कई दिनों से उल्टी दर्द और घबराहट से परेशान थीं। इसके चलते करीब दस दिन पहले उन्हें आंख से दिखना भी बंद हो गया। तमाम अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी आरती को आराम नहीं मिला तो वह हमीदिया अस्पताल पहुंची। यहां जांचों में पता चला कि आरती के नाक और दिमाग के बीच में म्यूकोसील (मांस का टुकड़ा) बन गया है। इस मांस के टुकड़े का प्रेशर आंख के विजन वाली नस पर पड़ रहा था, जिससे उसका विजन पूरी तरह चला गया था। ऐसे में चिकित्सकों ने तत्काल दूरबीन पद्धति से इस म्यूकोसील...

रतलाम पुलिस की कार्रवाई:अपराधिक गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों भेजा जेल

रतलाम जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आपराधिकत गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों को शुक्रवार शाम जेल भेज दिया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने असामाजिक गतिविधियों एवम अपराधिक गैंग से जुड़े बदमाशो पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए है। इसी तारतम्य में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने अनवर पिता जमील अहमद निवासी हरमाला रोड, आसिफ पिता असलम घोसी निवासी अशोक नगर, उमंग पिता रामलाल राठौर निवासी सरस्वती नगर, शैलेंद्र पिता देवीलाल पडियार निवासी चमारिया नाका करमदी रोड, अजय उर्फ सन्नी मिश्रा पिता राजेंद्र मिश्रा निवासी बोहरे की चाल जावरा रोड, गजेंद्र ऊर्फ गनी पिता नाहर सिंह शक्तावत निवासी मुखर्जी नगर. राहुल पिता राधेश्याम सोलंकी निवासी सज्जनमिल रोड, राकेश पिता कैलाश चंद्र चौरसिया निवासी नयागांव राजगढ़, आशीष पिता संजय भामी निवासी धीरजशाह नगर, लक्की पिता नंदकिशोर सोलंकी निवासी ओसवाल नगर एवं लक्की ऊर्फ लखा पिता कैलाश उर्फ पप्पू खटीक निवासी सुभाष नगर सभी रतलाम को जेल भेज दिया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/11-crimin...

क्राइम ब्रांच, FST-16 ने पकड़े 25 लाख रुपए:मुरार के दो व्यापारी कार में छुपाकर ले जा रहे थे रुपए, AG पुल से पकड़े

ग्वालियर में गुरुवार की शाम क्राइम ब्रांच व FST-16 ने ज्वाइंट चेकिंग चलाकर AG ऑफिस पुल से एक कार में रखे 25 लाख रुपए पकड़े हैं। एक सूटकेस में 24.90 लाख रुपए रखे थे, जबकि 10 हजार रुपए कार सवार की जेब में थे। कार में रुपयों के साथ मुरार के दो व्यापारी मिले हैं, जो अपना इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनिस बता रहे हैं। यह रुपए यूरोप से आना बता रहे हैं। पुलिस ने उनके जवाब से संतोषजनक जवाब न मिलने और कोई सबूत नहीं दे पाने के चलते कैश को निगरानी में ले लिया है। साथ ही निर्वाचन आयोग, इनकम टैक्स अधिकारियों का सूचना दे दी है। अब पुलिस मामले की पड़ताल भी कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाू है। ऐसे में कैश साथ रखने की अधिकतम सीमा सिर्फ 50 हजार रुपए है। इसके ज्यादा रुपए मिलने पर चुनाव में चेकिंग के बनाई गई टीमें जब्त कर चुनाव आयोग को सूचना भेजती हैं। गुरुवार को एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व FST-16 ने शहर के अंदर संयुक्त रूप से चेकिंग की थी। जिसमें AG ऑफिस पुल के पास एक इंडिया कार को पुलिस ने रोका और चेकिंग की ताे उसमें एक सूटकेस मंे नोट ही नोट रखे मिले हैं। क्राइम ब्रांच एवं एफ...

सागर में 28 लोगों से भरा लोडिंग वाहन पलटा:​​​​​​​गौरझामर से गढ़ाकोटा फाग गाने गए थे, लौटते समय डोंगरसलैया मोड पर पिकअप पलटा, 20 घायल

सागर के देवरी थाना क्षेत्र में रहली-देवरी मार्ग पर बुधवार देर रात डोंगर सलैया के पास मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार गौरझामर से अहिरवार समाज के लोग होली पर्व के चलते गढ़ाकोटा में फाग गाने के लिए गए थे। गढ़ाकोटा में फागों का कार्यक्रम होने के बाद पिकअप वाहन में बैठकर वापस गौरझामर लौट रहे थे। लोडिंग वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। इसी दौरान रहली-देवरी मार्ग पर स्थित ग्राम डोंगर सलैया के पास मोड़ पर अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को देवरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस...