मैहर में दो साल पहले बना पुल धंसा:सड़क भी बीच हिस्से में नीचे बैठी, अधिकारियों ने बारिश से आवागमन बंद कराया
मैहर जिले में लगातार बारिश के बीच जरियारी रोड पर बना करोड़ों रुपए की लागत वाला पुल बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल का एक हिस्सा बीच से धंस गया है, जबकि उससे जुड़ी सड़क भी बीच हिस्से में नीचे बैठ गई है। पुल को नुकसान पहुंचने के बाद प्रशासन ने सावधानी के तौर पर इस रास्ते पर आवाजाही बंद कर दी है। जानकारी के अनुसार, इस पुल का निर्माण नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण ने करीब दो साल पहले कराया था। पुल धंसने की खबर मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी मौके पर पहुंचे एसडीओ प्रखर कुमार, तहसीलदार आरडी साकेत और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। सुरक्षा के लिए पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। बड़े वाहनों के लिए इस पर पहले से ही रोक लगाई गई थी। यह पुल जरियारी सहित आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ता है। करीब चार हजार की आबादी के लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। पुल खराब होने से ग्रामीणों के सामने आवाजाही में बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है। मौके पर पहुंचे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के एसडीओ प्रखर कुमार ने बताया कि पुल के पिलर धंस गए हैं, जिसके कारण उसमें मोड़ आ गया है। मामले की जांच की जा रही है और इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल, प्रशासन की पहली प्राथमिकता पुल की सुरक्षा देखना और किसी भी दुर्घटना को रोकना है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/maihar/news/maihar-bridge-collapse-heavy-rain-traffic-stopped-update-138911827.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/maihar/news/maihar-bridge-collapse-heavy-rain-traffic-stopped-update-138911827.html
Comments
Post a Comment