12 बजते ही गूंजे जयकारे, जन्मे कान्हा:MP के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव; उज्जैन में महाकाल का कृष्ण स्वरूप में श्रृंगार, भक्तों ने झुलाया पालना
रात 12 बजते ही मध्य प्रदेश के मंदिर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठे। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही श्रद्धालुओं ने आरती की और कान्हा को पालना झुलाया। उज्जैन, भोपाल, रतलाम, खंडवा, भिंड और टीकमगढ़ समेत प्रदेशभर में जन्मोत्सव के बाद विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण शुरू हो गया। भोपाल सेंट्रल जेल में जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पात्र बंदियों की सजा में एक महीने की विशेष छूट देने का ऐलान किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को संघर्ष और सकारात्मकता की प्रेरणा बताया। प्रदेश के अन्य शहरों में भी उत्साह प्रदेश के अन्य शहरों में भी जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है। खंडवा में कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं चल रही हैं। रतलाम में ढोल-ताशा और दही-हांडी आयोजन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। भिंड, ओंकारेश्वर और टीकमगढ़ में मंदिरों में विशेष पूजन, भजन-कीर्तन और जन्मोत्सव की तैयारियां जारी हैं। देर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ प्रदेशभर के मंदिरों में विशेष आरती होगी। प्रदेश के मंदिरों से जन्मोत्सव की तस्वीरें…
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/ujjain-janmashtami-matkifod-shahid-park-krishna-janmotsav-update-138932806.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/ujjain-janmashtami-matkifod-shahid-park-krishna-janmotsav-update-138932806.html
Comments
Post a Comment