Skip to main content

MP में बारिश...घरों में सांप घुसे, आधी डूब गईं कारें:भोपाल में 1000 से ज्यादा घरों में 5 फीट तक भरा; देखिए भारी बारिश से हालत

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन के सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम से बाढ़ आ गई। नदियां उफान पर रहीं और कई रास्ते बंद हो गए। राहत के बीच आफत भी खड़ी हुई। भोपाल में 1000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया। घरों में सांप घुस गए, तो कारें आधी डूब गईं। विदिशा, राजगढ़ और रायसेन समेत कई जिलों में बारिश की वजह से लाखों लोग परेशान हुए। भोपाल बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। शहर के 50 से ज्यादा निचले इलाकों में जलभराव रहा। इनमें सेमरा, शबरी नगर, कैलाश नगर, अशोका गार्डन, वसुंधरा कॉलोनी, जगदीशपुर, पटेल नगर, कंफर्ट ग्रीन कॉलोनी, साईं बाबा रेजीडेंसी, मालीखेड़ी, जानकी अपार्टमेंट और अयोध्या बायपास समेत कई इलाके शामिल हैं। जलभराव के कारण घरों में रखा गृहस्थी का सामान भी भीग गया। भास्कर की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची और वहां के हालात देखे। पढ़िए, ग्राउंड रिपोर्ट... पातरा नाला उफान पर... सेमरा के हर निचले इलाके में पानी अशोका गार्डन के सेमरा से पातरा नाला गुजरा है। रात में हुई तेज बारिश से नाला उफान पर आ गया। सुबह 5 बजे से 250 से ज्यादा घरों के आसपास पानी भरना शुरू हुआ। लोग नींद से जागे तो आसपास पानी ही पानी नजर आया। मनोज ठाकुर ने बताया कि सेमरा के हर निचले इलाके में पानी भरा है। नाले के एक तरफ के हिस्से में तो लोगों ने पहले ही 5 से 6 फीट ऊंचाई पर घर बनवा रखे हैं, लेकिन तेज बारिश से घरों में पानी पहुंच गया। यहीं के शेर सिंह कहते हैं कि यह हर साल की कहानी है। मजदूर हैं, लेकिन आज काम पर नहीं जा पाए। मनीष कुमार ने बताया, “नाले की सफाई नहीं हुई है। कचरा भरा हुआ है। वोट तो ले लेते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि समस्या का हल नहीं कर पा रहे। ऐसे में हमारा जीवन किसी नर्क से कम नहीं है।” गृहस्थी का सामान भीग गया महिला हेम बंसल ने बताया, “नाली और सड़क नहीं बनी। जब भी बाढ़ आती है तो घर में पानी भरता ही है। रात में घुटने तक पानी भरा था। पलंग समेत गृहस्थी का सामान भीग गया।” नालों की सफाई का दावा... हकीकत कुछ और भोपाल में 100 से ज्यादा बड़े नाले हैं। मानसून की एंट्री से पहले मौसम विभाग ने दावा किया था कि नालों की सफाई कर ली गई, लेकिन 24 घंटे की तेज बारिश ने निगम के सारे दावों की पोल खोल दी। सेमरा से गुजरे पातरा नाले की ही बात करें तो तस्वीर चौंकाने वाली नजर आई। पुलिया पर ही गाद समेत प्लास्टिक का कचरा भरकर नाले को चोक कर रहा था। रहवासियों ने बताया कि बारिश से पहले निगम की टीम आई थी, लेकिन अच्छे से सफाई नहीं की। लोगों की परेशानी जिम्मेदारों को नहीं दिखती। रेस्क्यू कर 100 से अधिक की जान बचाई इधर, प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के बीच सोमवार को एसडीईआरएफ और होमगार्ड ने राहत-बचाव अभियान चलाए। भोपाल, सीहोर, विदिशा, खंडवा, राजगढ़ और आगर मालवा में लगभग 100 लोगों की जान बचाई गई। अकेले भोपाल के बालमपुर और सूखी सेवनिया से 23 लोगों को निकाला गया। सीहोर में गर्भवती और परिजनों समेत 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विदिशा में 19 लोगों और 7 गोवंश का रेस्क्यू किया गया। खंडवा के ओंकारेश्वर में तेज बहाव में फंसे 3 श्रद्धालुओं को बचाया गया। राजगढ़ में मंदिर की छत पर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं, आगर मालवा के सोयत में 30 से 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। देखिए, प्रदेश में बाढ़ की तस्वीरें…

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-heavy-rain-flood-mp-monsoon-water-logging-houses-video-138688418.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...