Skip to main content

फर्जी IAS तृप्ति और भाई को भोपाल लाई चंदेरी पुलिस:बागमुगालिया स्थित घर से फर्जी CBI का कार्ड, लेटरहेड और कई अहम दस्तावेज मिले

चंदेरी में खुद को मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की एडिशनल डायरेक्टर बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर 9.80 लाख रुपए की ठगी करने वाली तृप्ति सिंह राजपूत और उसके भाई सुधांशु सिंह को चंदेरी पुलिस मंगलवार को भोपाल लेकर पहुंची। पुलिस दोनों आरोपियों को साथ लेकर बागमुगालिया स्थित तृप्ति के घर और अल्कापुरी उसके ससुराल पहुंची। यहां तलाशी के दौरान पुलिस को कई अहम दस्तावेज और सामान मिले हैं, जिनसे आरोपियों के फर्जी अफसर बनने और लोगों पर रुतबा जमाने के तरीके की जानकारी सामने आई है। फर्जी CBI कार्ड और लेटरहेड मिले पुलिस की जांच में तृप्ति और उसके भाई के पास से फर्जी CBI कार्ड, लेटरहेड और अन्य दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर रही है कि इनका इस्तेमाल किन लोगों को प्रभावित करने और ठगी के लिए किया गया। महंगे आईफोन समेत अन्य सामान भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं। देखिए भोपाल लाई गई तृप्ति की तस्वीरें… किराए की इनोवा पर लिखवाया था ‘भारत सरकार’ पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फर्जी अफसर का रुतबा दिखाने के लिए किराए की इनोवा कार का इस्तेमाल करते थे। कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनोवा किससे किराए पर ली गई थी और आरोपियों ने इसका इस्तेमाल कब-कब और किन लोगों को प्रभावित करने के लिए किया। महंगे होटल और आईफोन से जमाते थे प्रभाव चंदेरी पुलिस के मुताबिक आरोपी महंगे होटल में ठहरते थे और महंगे मोबाइल फोन समेत अन्य सामान का इस्तेमाल कर खुद को प्रभावशाली सरकारी अधिकारी के रूप में पेश करते थे। इसी तरीके से चंदेरी में लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने खुद को मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की एडिशनल डायरेक्टर और मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताया था। बिजनेसमैन से शादी की भी चर्चा जांच के दौरान तृप्ति की निजी जिंदगी और उसके संपर्कों से जुड़े पहलुओं को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि फर्जी अधिकारी की पहचान और रुतबे का इस्तेमाल उसने अन्य लोगों को प्रभावित करने में किया या नहीं। तृप्ति को चंदेरी में हुई 9.80 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूरे नेटवर्क की तलाश पुलिस अब फर्जी CBI कार्ड, लेटरहेड, सरकारी पहचान से जुड़े दस्तावेज, किराए की इनोवा और आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि फर्जी दस्तावेज और ‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ी की व्यवस्था किसने की और क्या इस पूरे खेल में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह भी शामिल है। ये खबर भी पढ़ें… महंगी कार, लग्जरी होटल और आईफोन से दिखाती थी रुतबा चंदेरी में किला कोठी का कमरा... सामने खुद को बड़ा सरकारी अधिकारी बताने वाली एक महिला... बातचीत में सरकारी नौकरी और अच्छी सैलरी का भरोसा... और फिर हर उम्मीदवार से लाखों रुपए की मांग। यह कोई और नहीं, भोपाल की रहने वाली तृप्ति सिंह राजपूत है, जिस पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चंदेरी के 4 युवकों से 9 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का आरोप है।पूरी खबर पढ़ें

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-fake-ias-trupti-singh-rajput-fraud-case-cbi-card-seized-138836104.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...