Skip to main content

इंजीनियर सुसाइड केस: वकील समेत तीन पर FIR:पॉक्सो एक्ट में आरोपी था मृतक, केस रफा दफा करने मांगे जा रहे थे 30 लाख

ग्वालियर में इंजीनियर लवजीत राणा द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की गहन पड़ताल के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग जांच पूरी करने के बाद अधिवक्ता तपन त्रिवेदी समेत तीन (एक दंपति) के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने और अवैध वसूली का अपराध दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी, मृतक पर दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले को रफा दफा करने के नाम पर 30 लाख रुपये मांग रहे थे। जबकि मृतक के पिता का कहना था कि वह बेटे का भविष्य खराब न हो इसके लिए पहले ही 30 लाख रुपए दे चुके थे। इसी भारी मानसिक दबाव के चलते युवक ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। ऐसे समझिए पूरा मामला शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नारायण विहार निवासी लव उर्फ लवजीत राणा ने 20 दिसंबर 2025 को मानसिक तनाव में आते हुए जहर खा लिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन को उसके जहर खाने का पता लगा तो तत्काल उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां ट्रॉमा सेंटर में ही डॉक्टर ने उसका कुछ देर इलाज किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके थे। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक पर ग्वालियर के डबरा में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। जिस कारण पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम, गवाहों के बयान, ऑडियो रिकॉर्डिंग, मोबाइल सीडीआर (CDR) और टॉवर लोकेशन की बारीकी से जांच की। पड़ताल में पता चला कि अप्रैल 2025 में डबरा थाने में एक महिला की शिकायत पर लवजीत राणा और उसके साथी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। इसी प्रकरण में राहत का झांसा देकर लवजीत के परिजनों से 30 लाख रुपये ऐंठे गए थे, जिसमें से 24 अप्रैल को 20 लाख और 7 मई को 10 लाख रुपये एडवोकेट तपन त्रिवेदी को अलग-अलग जगहों पर दिए गए थे। पर इसके बाद भी वह 30 लाख रुपए और मांग रहे थे। सुसाइड नोट में लिखा-'मुझे झूठा फंसाया', आरोपियों की तलाश तेज 19 दिसंबर को लवजीत को जानकारी मिली कि 30 लाख रुपये देने के बावजूद आरोपी महिला, उसका पति और एडवोकेट तपन त्रिवेदी उससे दोबारा 30 लाख रुपये की भारी मांग कर रहे हैं और झूठे केस का डर दिखा रहे हैं। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 20 दिसंबर को लवजीत ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपियों के जुल्म की दास्तान लिखी और जहर गटक लिया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/engineer-suicide-case-pocso-accused-extortion-fir-lawyer-138846390.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...