Skip to main content

नगर निगम से सहायक यंत्री का 'डिजिटल सिग्नेचर डोंगल' चोरी:CCTV फुटेज में भाजपा पार्षद ‘डोंगल’ जेब में रखते दिखे, आयुक्त ने FIR के लिए लिखा

ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय, सिटी सेंटर स्थित टेंडर शाखा से प्रभारी सहायक यंत्री का डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) डोंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया कि डोंगल किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि वार्ड क्रमांक 21 के भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास ने उठाकर अपनी जेब में रख लिया और वहां से चले गए। पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना 23 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2.50 बजे विद्युत विभाग की टेंडर शाखा में हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त संघप्रिय ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को पत्र लिखकर पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। पार्षद बृजेश श्रीवास का कहना है कि गलती से डोंगल उनकी जेब में आ गया था टेबल पर रखा था सहायक यंत्री का डोंगल शिकायत के मुताबिक, 23 जुलाई को नगर निगम मुख्यालय की टेंडर शाखा में विद्युत विभाग के टेंडर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए प्रभारी सहायक यंत्री (विद्युत) रामबाबू दिनकर का डिजिटल सिग्नेचर डोंगल टेबल पर रखा था। इसी दौरान वार्ड 21 के पार्षद बृजेश श्रीवास टेंडर शाखा में आकर बैठ गए। उनके जाने के बाद जब टेंडर अपलोड करने के लिए डोंगल की जरूरत पड़ी तो वह टेबल पर नहीं मिला। कर्मचारियों ने पूरे कार्यालय में उसकी तलाश की, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। CCTV फुटेज में डोंगल जेब में रखते दिखे पार्षद डोंगल नहीं मिलने पर कार्यालय में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। फुटेज में पार्षद बृजेश श्रीवास टेबल पर रखा डिजिटल सिग्नेचर डोंगल उठाकर अपनी जेब में रखते और वहां से जाते दिखाई दिए। मामले में टेंडर शाखा के लिपिक बनवारी बाथम, कंप्यूटर ऑपरेटर दुष्यंत शर्मा और लवलेश श्रीवास्तव ने लिखित बयान दिए हैं। उन्होंने भी पार्षद द्वारा डोंगल जेब में रखकर ले जाने की पुष्टि की है। निगमायुक्त के निर्देश पर दर्ज कराई जाएगी FIR डिजिटल सिग्नेचर डोंगल गायब होने से टेंडर प्रक्रिया प्रभावित होने और उसके दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए निगमायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय थाना प्रभारी को पत्र भेजकर CCTV फुटेज और कर्मचारियों के बयानों के आधार पर पार्षद के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज करने के लिए कहा है। मामले में टेंडर शाखा के नोडल अधिकारी यशवंत मैकले को थाने में उपस्थित होकर FIR दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया गया है। निगमायुक्त ने कहा- मामला गंभीर है निगमायुक्त संघप्रिय ने कहा, “इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए विश्वविद्यालय थाना पुलिस को लिखा गया है। पार्षद श्रीवास बोले- मुझे टारगेट किया जा रहा है वार्ड 21 के भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास का कहना है गलती से डोंगल मेरी जेब में आ गया था, जिसे मैं खुद जाकर वापस कर आया था। मैं परिषद में निगम अधिकारियों का विरोध करता हूं, इसलिए मुझे टारगेट किया जा रहा है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/bjp-councillor-brajesh-shrivas-theft-cctv-footage-gwalior-nigam-138765293.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...