पति को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी गिरफ्तार:इंदौर में मकान खरीदने और परिवार से अलग रहने के लिए करती थी प्रताड़ित
खुरई देहात थाना क्षेत्र के तेवरी गांव में एक युवक ने पत्नी से परेशान होकर 19 जुलाई को फांसी लगाकर जान दे दी थी। मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र किया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार शाम जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक तेवरी गांव का रहने वाला 37 साल का सुरेंद्र अहिरवार इंदौर में मजदूरी करता था और घटना से तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। मृतक के पिता रामशाह अहिरवार ने बताया कि सुरेंद्र की पत्नी पिछले करीब एक साल से अपने मायके में रह रही थी और बार-बार बुलाने के बाद भी वापस नहीं आ रही थी। घर आकर की मारपीट, फिर लगा ली फांसी पिता के आरोपों के मुताबिक 19 जुलाई को जब परिवार के लोग खेत पर गए थे, तब सुरेंद्र अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेला था। उसी दौरान उसकी पत्नी एक अनजान आदमी के साथ घर पहुंची और अलमारी की चाबी मांगने लगी। सुरेंद्र ने जब चाबी देने से मना किया, तो पत्नी और उस आदमी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने अलमारी तोड़कर जेवर और नकदी निकाल ली। मारपीट और बदनामी से दुखी होकर सुरेंद्र ने फांसी लगा ली। पुलिस ने सुसाइड नोट और पिता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर पत्नी को जेल भेज दिया है। इसी घटना से झुड़ी ये खबर भी पढ़ें- पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने किया सुसाइड:खुरई में पत्नी और अज्ञात व्यक्ति पर मारपीट-चोरी का आरोप; घर से सुसाइड नोट मिला सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र स्थित तेवरी गांव में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव सोमवार शाम को सिविल अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पढ़े पूरी खबर..
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/indore-wife-arrested-abetment-suicide-husband-case-138642293.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/indore-wife-arrested-abetment-suicide-husband-case-138642293.html
Comments
Post a Comment