Skip to main content

महंगाई डायन खाए जात है...मंदसौर में लगे नारे:कांग्रेस ने शक्कर के पाउच बांटे, दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मंदसौर पिपलियामंडी में कांग्रेस ने शुक्रवार शाम महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमरपुरा की बागरी बस्ती में लोगों को छोटे-छोटे पाउच में शक्कर बांटी। शक्कर के बढ़ते दामों के विरोध में पाउच पर महंगाई से जुड़े नारे भी लिखे गए थे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तेल और दालों के बाद अब शक्कर के दाम भी करीब 75 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानी बढ़ी है। शक्कर के पाउच पर "गरीबों से शक्कर हुई दूर, 75 तक हुई शक्कर... मोदी है तो मुमकिन है, महंगाई डायन खाए जात है" जैसे नारे लिखे गए थे। एथेनॉल को लेकर भी सरकार पर आरोप जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों की नीतियों का असर किसान, गरीब, मजदूर, व्यापारी और आम लोगों पर पड़ रहा है। शर्मा ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। उनका दावा है कि एथेनॉल बनाने में गन्ने का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। इससे शक्कर की कीमत पर असर पड़ा है। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर भी आरोप लगाए। महंगाई को लेकर सवाल उठाए राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल मालवीय चावली ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस सहित रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कीमतें बढ़ने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। मालवीय ने सरकार पर पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के नगर अध्यक्ष भेरूपप्पू गुर्जर, कांग्रेस नेता छोटेलाल सैनी, किशोर टेलर कनघट्टी, राकेश चंद्रवंशी, गणपत चंद्रवंशी, रामचंद्र चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, नंदलाल चंद्रवंशी, ओंकारलाल चंद्रवंशी, मुकेश पाटीदार, मन्नालाल धनगर, गुड्डीबाई, धापूबाई सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandsaur/news/mandsaur-congress-protest-sugar-price-hike-modi-government-138795708.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...