Skip to main content

इंस्टा पर निजी मैसेज और डेटा की गोपनीयता का मामला:एन्क्रिप्शन बंद करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती; मेटा-केंद्र से जवाब तलब

इंस्टाग्राम पर यूजर्स के निजी मैसेज और डेटा की गोपनीयता से जुड़े मामले में सोमवार को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई हुई। Meta और केंद्र सरकार की ओर से अब तक जवाब पेश नहीं किया गया। इस पर कोर्ट ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि अगली सुनवाई तक जवाब नहीं आया तो संबंधित पक्ष को अपना बचाव रखने का अवसर समाप्त किया जा सकता है। मामला इंस्टाग्राम की ओर से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड (E2E) मैसेजिंग बंद करने के फैसले से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। 8 मई 2026 से E2E मैसेजिंग बंद करने की सूचना याचिका के मुताबिक इंस्टाग्राम ने यूजर्स को सूचना दी थी कि 8 मई 2026 से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग उपलब्ध नहीं रहेगी। इसके साथ यूजर्स को प्रभावित चैट में मौजूद मीडिया और मैसेज डाउनलोड करने की सुविधा लेने की जानकारी भी दी गई थी। याचिकाकर्ता ने इसी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे यूजर्स की निजी बातचीत और डिजिटल डेटा की सुरक्षा से जोड़कर चुनौती दी है। याचिकाकर्ता का दावा- निजता के अधिकार का उल्लंघन याचिकाकर्ता का तर्क है कि निजी मैसेजिंग की सुरक्षा से जुड़ा यह बदलाव संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्राप्त निजता के अधिकार को प्रभावित करता है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के के.एस. पुट्टस्वामी (रिटायर्ड) बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में निजता को मौलिक अधिकार माने जाने संबंधी फैसले का भी हवाला दिया गया है। डेटा लीक और वीडियो हटाने के मामले सामने आए सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से हाल के दिनों में सामने आए कुछ ऐसे मामलों का भी उल्लेख किया गया, जिनमें यूजर्स के डेटा की सुरक्षा और सोशल मीडिया से वीडियो हटाने को लेकर विवाद सामने आए हैं। इसी आधार पर निजी डिजिटल बातचीत और यूजर्स के डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। अगली सुनवाई तक जवाब देने का मौका मामले की सुनवाई जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की डिवीजन बेंच ने की। कोर्ट ने Meta और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान जवाब पेश नहीं होने पर कोर्ट ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि यदि अगली तारीख तक जवाब दाखिल नहीं किया गया तो संबंधित पक्ष को अपना बचाव रखने का अवसर समाप्त किया जा सकता है। अब मामले की अगली सुनवाई में Meta और केंद्र सरकार का जवाब महत्वपूर्ण होगा। इसके बाद कोर्ट यह तय करेगा कि इंस्टाग्राम की एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग व्यवस्था और यूजर्स की निजता से जुड़े याचिकाकर्ता के तर्कों पर आगे किस तरह सुनवाई की जाए। ये खबर भी पढ़ें… इंस्टाग्राम चैट प्राइवेट नहीं रहेगी... इंदौर हाईकोर्ट में लगी याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में 8 मई से समाप्त हो रही इंस्टाग्राम की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवा को लेकर एक जनहित याचिका लगी है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि इससे उपभोक्ता की निजता का हनन हो सकता है। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक तर्क सुनने के बाद याचिकाकर्ता को डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ इंडिया (डीपीबीआई) के समक्ष 7 दिन में अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के दिए हैं।पूरी खबर पढ़ें

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/madhya-pradesh-high-court-meta-instagram-encryption-case-update-138757355.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...