जंगल में झरने के पोखर में मिला युवक का शव:परिजन बोले- घर की बाड़ी घेरने के लिए कांटेदार झाड़ियां लेने गया था
बालाघाट जिले के ग्रामीण थाना इलाके के लिंगा गांव निवासी 40 साल के तुकाराम (पिता गोपीचंद बागड़े) का शव जंगल में झरने के पास पानी के गड्ढे में मिला है। खबर मिलने के बाद ग्रामीण थाना पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों की मौजूदगी में बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे घरवालों के हवाले कर दिया गया। पुलिस को मृतक के बेटे ने दोपहर में घटना की खबर दी थी। इसके बाद पुलिस टीम आवासटोला से करीब ढाई-तीन किलोमीटर दूर जंगल पहुंची और झरने के गड्ढे से शव मिला। झाड़ियां लेने गया था जंगल, नशे में गिरने की आशंका परिजनों ने बताया कि तुकाराम घर की बाड़ी (बाड़) घेरने के लिए कांटेदार झाड़ियां लेने जंगल गया था और वह भारी नशे में था। आशंका जताई जा रही है कि झरने के पास गड्ढे से पानी पीने के चक्कर में वह नशे में संतुलन खोकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच के बाद साफ होगी वजह ग्रामीण थाने के एएसआई युगल मरकाम ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पूरी जांच के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो सकेगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/balaghat/news/balaghat-linga-village-man-death-jungle-water-body-police-investigation-138641437.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/balaghat/news/balaghat-linga-village-man-death-jungle-water-body-police-investigation-138641437.html
Comments
Post a Comment