Skip to main content

सागर में पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल:जंगल में गुरियों की खुदाई कर रहे थे डेढ हजार लोग, पुलिस ने भगाया तो पथराव किया

सागर के देवरी थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम सिंगपुर गंजन के राजा बाबा जंगल में लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की गई। पथराव में हेड कांस्टेबल घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा। घायल प्रधान आरक्षक को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, सिंगपुर गंजन के राजा बाबा जंगल में पिछले करीब 10 दिनों से गुरिया समेत कुछ प्राचीन पत्थर निकल रहे हैं। जिनकी खुदाई करने के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। वन विभाग ने जंगल में खुदाई कर रहे लोगों को रोका। लेकिन वे नहीं माने। जिसके बाद वन विभाग ने देवरी थाने में शिकायती आवेदन दिया था। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, गाड़ी के कांच फोड़े शिकायत पर शनिवार को देवरी पुलिस की टीम राजा बाबा जंगल में पहुंची। मौके पर करीब डेढ हजार लोग अलग-अलग स्थानों पर खुदाई कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें खुदाई बंद कर अपने-अपने घर जाने का बोला। कुछ लोग मौके से चले गए। लेकिन कुछ लोग नहीं माने। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में प्रधान आरक्षक राजा सिंह उम्र 47 साल घायल हुए हैं। पुलिस वाहन के कांच टूटे हैं। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एसडीएम मुनव्वर खान, एसडीओपी अरुण उईके टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को खदेड़ा। मामला दर्ज कर जांच कर रहे देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि वन विभाग ने सूचना दी थी कि सिंगपुर के जंगल में अवैध खुदाई हो रही है। बड़ी संख्या में लोग जंगल में है। सूचना पर पुलिस टीम उन्हें हटाने के लिए पहुंची थी। जहां भीड़ ने पथराव किया। जिसमें प्रधान आरक्षक चोटिल हुए हैं। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

source https://www.bhaskar.com/g/local/mp/sagar/news/sagar-devri-jungle-illegal-excavation-police-attack-stone-pelting-138603602.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...