Skip to main content

हाथ पर लड़की का नाम और Miss You लिखा:रीवा में लड़की ने किया था दुष्कर्म का केस, बाल सुधारगृह में फंदे पर मिला नाबालिग आरोपी

रीवा के बाल संप्रेषण गृह (बाल सुधार गृह) में सोमवार देर रात एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस जांच में नया तथ्य सामने आया है। मृतक के हाथ पर एक नाबालिग लड़की का नाम और 'Miss You' लिखा मिला है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। मामले की जांच जारी है। एक सप्ताह पहले भेजा गया था बाल सुधार गृह पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक पटेल (पिता- चंद्रशेखर पटेल) के रूप में हुई है। उसे बीते सप्ताह पॉक्सो एक्ट के एक मामले में न्यायालय के आदेश पर रीवा के बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध किया गया था। सोमवार देर रात बाल सुधार गृह में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान अमित कुमार तिवारी ने नाबालिग को फंदे से लटका देखा। उन्होंने अन्य कर्मचारियों की मदद से उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पिता बोले- दोनों के बीच था प्रेम प्रसंग मृतक के पिता चंद्रशेखर पटेल का दावा है कि उनके बेटे और संबंधित नाबालिग लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। उनका आरोप है कि लड़की के पिता ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया। उनका कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद से उनका बेटा मानसिक तनाव में था। हाथ पर मिला लड़की का नाम जांच के दौरान पुलिस को मृतक के हाथ पर संबंधित नाबालिग लड़की का नाम और 'Miss You' लिखा मिला। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने इसे भी जांच का हिस्सा बनाया है। जांच में सामने आया कि नाबालिग ने सोमवार रात खाना नहीं खाया था। कर्मचारियों ने उसे भोजन करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी। हर पहलू से जांच जारी पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, बाल सुधार गृह के कर्मचारियों और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों और बाल सुधार गृह की परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रीवा बाल सुधार गृह में नाबालिग ने लगाई फांसी रीवा के बाल सुधार गृह (बाल संप्रेषण गृह) में सोमवार देर रात एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/rewa-juvenile-home-suicide-case-love-affair-pocso-update-138443142.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...