Skip to main content

मंत्री विजयवर्गीय का इंदौर पुलिस कमिश्नर को पत्र:पांडेय दंपती की रिहाई की लिखी बात, कहा- कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर किया था दुष्प्रचार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर प्रदर्शन करने वाले पांडेय दंपती की रिहाई के लिए खुद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को पत्र लिखा है। हालांकि यह पत्र 24 जुलाई को लिखा गया था, लेकिन शनिवार को सामने आया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्र में लिखा- विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि मेरे द्वारा दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों के संबंध में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसके बाद उमंग सिंघार और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा उक्त आरोपों का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार किया गया। अगले ही दिन मेरे निवेदन पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस विषय की जांच कराई गई और विधानसभा की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग का अवलोकन किया गया। जांच के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में स्पष्ट रूप से बताया कि मेरे द्वारा ऐसा कोई भी अपमानजनक अथवा आपत्तिजनक शब्द नहीं कहा गया था, जैसा कि आरोप लगाया जा रहा था। इस प्रकार मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह असत्य और निराधार सिद्ध हुए। विधानसभा सत्र के बाद मिली जानकारी मंत्री ने पत्र में लिखा कि सत्य सामने आने से पहले सोशल मीडिया पर किए गए दुष्प्रचार के कारण कई लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी क्रम में इंदौर निवासी पांडेय दंपती भी इस दुष्प्रचार का शिकार होकर मेरी कॉलोनी में प्रदर्शन करने पहुंचे। चूंकि प्रदर्शन पहले से घोषित था, इसलिए पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिल गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था की गई और प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने विधि एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित दंपती को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया। उन्होंने लिखा कि घटना के समय मैं विधानसभा की कार्यवाही में व्यस्त था। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुझे पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली। बाद में यह भी पता चला कि संबंधित दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। मेरा मानना है कि माता-पिता की भूल का दुष्प्रभाव उनके मासूम बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए। कोई व्यक्तिगत शिकायत या आपत्ति नहीं मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन या संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी थी और उन्हें इस संबंध में कोई व्यक्तिगत शिकायत या आपत्ति भी नहीं है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया कि यदि कानून और नियमों के तहत संभव हो तो मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पांडेय दंपती के प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें रिहा किया जाए। सोशल मीडिया के दुष्प्रचार का शिकार हुए दंपती मंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि पांडेय दंपती सोशल मीडिया पर किए गए दुष्प्रचार का शिकार हुए थे और अब उन्हें अपनी भूल का एहसास हो चुका होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में वे भ्रामक जानकारी के आधार पर ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं करेंगे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-kailash-vijayvargiya-letter-police-commissioner-pandey-couple-138539971.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...