मुक्तिधाम के रास्ते से सालों पुराना अतिक्रमण हटाया:सतना में टीनशेड हटने से लोगों को निकलने में नहीं होगी परेशानी
सतना शहर के वार्ड क्रमांक-17 स्थित मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता बुधवार को प्रशासन ने बहाल कर दिया। वर्षों से सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण और बाउंड्रीवाल के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। मामले की शिकायत वार्ड पार्षद ऊषा गंगा कुशवाहा ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से की थी। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और बुधवार को एसडीएम सिटी राहुल सिडालिया के नेतृत्व में राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक रास्ते पर बनी बाउंड्रीवाल और अन्य अवरोध हटाए गए, जिससे मुक्तिधाम तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से खुल गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपयोग के रास्तों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी अभियान के तहत वार्ड क्रमांक-22 के उतैली क्षेत्र में भी सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यहां सेना में कार्यरत एक जवान और उसके परिजनों द्वारा रास्ते पर टीन शेड बनाकर कब्जा किया गया था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर टीन शेड हटवाया और मार्ग को आम लोगों के लिए मुक्त कराया। प्रशासन का कहना है कि शहर में सार्वजनिक रास्तों और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/satna/news/satna-administration-removes-encroachment-muktidham-path-sdm-action-138512826.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/satna/news/satna-administration-removes-encroachment-muktidham-path-sdm-action-138512826.html
Comments
Post a Comment