Skip to main content

आगरा-मुंबई हाईवे पर 7 घंटे से 25KM का जाम, VIDEO:बसों-ट्रकों में भूखे-प्यासे फंसे लोग; भेरू घाट से मानपुर तक हजारों गाड़ियों की लगी कतार

मध्य प्रदेश के धार जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम 4 बजे से जाम लगा हुआ है। रात 11 बजे तक भी हालात सामान्य नहीं हो सके। भेरू घाट से मानपुर ब्रिज तक करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। सैकड़ों वाहन करीब 7 घंटे से फंसे हुए हैं। बसों, ट्रकों और निजी कारों में सफर कर रहे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं उमस, भूख और प्यास से परेशान हैं। करीब 7 घंटे से यात्री सड़क पर फंसे हुए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी की बसों के यात्रियों को हो रही है। बसें घंटों से एक ही जगह खड़ी हैं। खाने-पीने का सामान खत्म होने लगा है। निजी वाहनों में बैठे लोग भी गर्मी और उमस से परेशान हैं। हाईवे पर दूर तक वाहनों की कतारें नजर आ रही हैं। जाम की ये तस्वीरें देखिए… भेरू घाट से मानपुर ब्रिज तक थम गया ट्रैफिक राहगीरों के मुताबिक, घाट वाले हिस्से में सड़क निर्माण कंपनी मरम्मत का काम करा रही है। इसी दौरान यातायात का दबाव बढ़ने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। कई लोग सोमवार शाम 4 बजे से भेरू घाट में फंसे हुए हैं। जाम में फंसे यात्री वसीम खान ने बताया कि वे करीब 7 घंटे से एक ही जगह पर खड़े हैं। न आगे बढ़ पा रहे हैं और न पीछे लौटने का रास्ता है। उनके मुताबिक, हाईवे पर हजारों लोग घंटों से फंसे हुए हैं। जानापाव कुटी से गणेश घाट तक लगी वाहनों की कतार वसीम खान ने बताया कि जाम मानपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर जानापाव कुटी से धामनोद थाना क्षेत्र के गणेश घाट तक फैल गया। सड़क पर दूर तक ट्रक, बसें, कारें और अन्य वाहन खड़े दिखाई दे रहे थे। बारिश और गलत साइड से घुसी गाड़ियों ने बढ़ाई मुश्किल पुलिस के मुताबिक, लगातार बारिश से राहत कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, कई वाहन चालक जल्द निकलने की कोशिश में गलत दिशा से वाहन ले आए, जिससे जाम और बढ़ गया। दोनों तरफ से वाहन आमने-सामने आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। चढ़ाई पर खराब हुआ ट्रक, फिर बिगड़ गए हालात भेरू घाट की खड़ी चढ़ाई पर भारी वाहन पहले से धीमी गति से चल रहे थे। इसी दौरान बीच चढ़ाई पर एक ट्रक खराब होकर खड़ा हो गया। इसके बाद पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम करीब 25 किलोमीटर तक फैल गया और पूरा हाईवे ठहर गया। पुलिस पूरी टीम के साथ जाम खुलवाने में जुटी वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाशले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया। घाट का संकरा रास्ता होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बन सकी। धीरे-धीरे हटाया जा रहा खराब ट्रक, सामान्य करने की कोशिश पुलिस खराब ट्रक को सड़क से हटाकर एक-एक कर वाहनों को निकालने में जुटी है। पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रित कर वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही है, ताकि यातायात सामान्य हो सके। हालांकि रात 11 बजे तक भी हाईवे पर करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। हजारों यात्री, यात्री बसें, ट्रक और निजी वाहन अभी भी फंसे हुए हैं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/agra-mumbai-highway-traffic-jam-bheru-ghat-138335802.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...