Skip to main content

शराब पार्टी बनी मौत की वजह:पैसों के विवाद में दोस्त ने दिया धक्का,3 दिन बाद युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

ग्वालियर में दोस्तों के साथ हुई शराब पार्टी एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। मामूली पैसों के विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि एक धक्का सीधे मौत की वजह बन गया। तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर चक्काजाम कर दिया और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। परिजनों ने चक्का जाम कर लगाए पुलिस के मुर्दाबाद के नारे माधोगंज थाना क्षेत्र के जामदार का बाड़ा, लाला का बाजार निवासी 46 वर्षीय मनोज सिसोदिया ने 17 जुलाई को अपने दोस्तों प्रवीण और सोनू काका के साथ शराब पार्टी की थी। पार्टी खत्म होने के बाद मनोज घर लौट गया, लेकिन उसे याद आया कि उसके कुछ पैसे वहीं रह गए हैं। जब वह पैसे लेने वापस पहुंचा तो इसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रवीण और सोनू ने मनोज को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही वह नाली में जा गिरा और उसका सिर किनारे पड़े पत्थर से टकरा गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन इलाज चलने के बाद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे माधौगंज थाने पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है, इसलिए दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। घायल होने पर अस्पताल में चल रहा था युवक का इलाज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और जांच का भरोसा दिया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया। जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में तीनों दोस्त साथ चलते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में कहासुनी के बाद धक्का देने की घटना भी नजर आ रही है। मनोज के गिरने के बाद दोनों आरोपी उसे उठाने की कोशिश करते और बाद में सहारा देकर ले जाते भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की कही बात फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और CCTV फुटेज सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी दिव्या तिवारी का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/gwalior-youth-death-money-dispute-cctv-footage-fight-138485884.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...