Skip to main content

ग्वालियर के हजीरा से 3 नाबालिग छात्र-छात्राएं एक साथ लापता:कोचिंग जाने का कहकर निकले थे घर से, अपहरण की आशंका में पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र से मंगलवार को तीन नाबालिग स्कूली बच्चों के अलग-अलग स्थानों से लापता होने का मामला सामने आया है। इनमें दो छात्र और एक छात्रा शामिल हैं। तीनों अपने-अपने घरों से कोचिंग जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ही दिन तीन नाबालिगों के लापता होने से पुलिस अलर्ट मोड पर है। साइबर सेल और पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हैं। केस-1: 15 वर्षीय प्रिंस सेंगर कोचिंग के लिए निकला, नहीं लौटा चार शहर का नाका स्थित गणेश कॉलोनी (मदर टेरेसा स्कूल के पास) निवासी 15 वर्षीय प्रिंस सेंगर, जो कक्षा 10वीं का छात्र है, मंगलवार शाम करीब 4 बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। प्रिंस का कद करीब 5 फीट 3 इंच, रंग सांवला है तथा दाहिनी भौंह पर कट का निशान है। घटना के समय वह हल्के गुलाबी रंग की टी-शर्ट, काला लोवर और सैंडल पहने हुए था। केस-2: आर्ट्स की कोचिंग गई 17 वर्षीय उर्वशी उर्फ तपस्या लापता दूसरा मामला चौहान मंदिर के पास कुशवाह गली, चार शहर का नाका क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 17 वर्षीय उर्वशी उर्फ तपस्या शर्मा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे यादव धर्मकांटा स्थित 'आर्ट्स गंगा कोचिंग' पढ़ने गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। उर्वशी का रंग गेहूंआ, लंबाई करीब 5 फीट है। वह जींस-टॉप और जूते पहने हुए थी। परिजनों को आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। केस-3: 14 वर्षीय शुभम भी कोचिंग के लिए निकला, रात तक नहीं पहुंचा घर तीसरा मामला पीएचई कॉलोनी (सीबीएस स्कूल के आगे) का है। यहां रहने वाला 14 वर्षीय शुभम उर्फ पचौरी मंगलवार शाम करीब 4 बजे गणेश कॉलोनी स्थित कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुभम का रंग गोरा, लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच है। घटना के समय वह टी-शर्ट, लोवर और सैंडल पहने हुए था। क्या तीनों मामलों का आपस में है कोई संबंध? हजीरा थाना पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या तीनों बच्चे एक-दूसरे को जानते थे या फिर किसी ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से संपर्क में थे। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों बच्चों की तलाश तेज कर दी गई है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/gwalior-minor-students-missing-coaching-kidnap-fear-138394208.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...