Skip to main content

खंडवा में बस के कांच फोड़े, ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा:पूर्व सरपंच का सीट ना छोड़ने पर हेल्पर से विवाद, फिर बुला लिए ग्रामीण

इंदौर से बुरहानपुर जा रही एक यात्री बस में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार रात हिंसक झड़प में बदल गया। खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र स्थित डूल्हार फाटा के पास कुछ लोगों ने बस को रोककर ड्राइवर, कंडक्टर और हेल्पर के साथ मारपीट की। बस पर पथराव भी किया गया, जिससे उसके कांच टूट गए। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सीट खाली कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, इंदौर से बुरहानपुर जा रही यादव बस में पंधाना क्षेत्र की उमरदा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सिंह अपने दो साथियों के साथ यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों एक चार-सीटर सीट पर बैठे थे। इसी दौरान बस के हेल्पर ने अन्य यात्रियों को बैठाने के लिए एक सीट खाली करने को कहा। इसी बात को लेकर हेल्पर और पूर्व सरपंच के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसके बाद पूर्व सरपंच ने अपने परिचितों को फोन कर डूल्हार फाटा पर बुला लिया। बस रुकते ही शुरू हुआ हंगामा रात करीब 9 बजे जब बस डूल्हार फाटा पहुंची तो वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने बस को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने बस चालक को पकड़कर मारपीट की। कंडक्टर और हेल्पर को भी बस से नीचे उतारकर पीटा गया। इसके बाद बस पर पथराव किया गया, जिससे आगे के कई कांच टूट गए। अचानक हुए हमले से बस में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्री अपनी सीट छोड़कर नीचे उतर गए, जबकि महिलाएं और बच्चे घबराकर रोने लगे। विवाद और हंगामे के कारण बस करीब एक घंटे तक मौके पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा पुलिस बल और डायल-112 टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और बस को आगे बुरहानपुर के लिए रवाना किया गया। पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने बताया कि इंदौर से बुरहानपुर जा रही यात्री बस में सीट को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मारपीट और बस के कांच टूटने की बात सामने आई है। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/khandwa-ex-sarpanch-bus-fight-villagers-attack-138100987.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...