Skip to main content

रात को बारिश से मौसम में ठंडक:विदिशा मंडी परिसर और खुली जगहों पर रखा अनाज पानी की चपेट में

नौतपा के दौरान जहां आमतौर पर भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करती है, वहीं इस बार विदिशा जिले में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों से जिले में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। बुधवार रात हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें तरबतर हो गईं और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और दोपहर में तेज धूप निकली। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात करीब 10 बजे के बाद बारिश तेज हो गई, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को उमस और लू से राहत महसूस हुई। तापमान में आई बड़ी गिरावट मौसम में आए बदलाव के कारण जिले के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से घटकर करीब 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश से मंडी के व्यापारियों की बढ़ी चिंता एक ओर जहां बारिश ने आम लोगों को राहत दी है, वहीं कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। मंडी परिसर और खुले स्थानों पर बड़ी मात्रा में रखा अनाज बारिश की चपेट में आने लगा। बारिश शुरू होते ही व्यापारियों ने तिरपाल डालकर अनाज को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद कई जगह अनाज की बोरियां भीग गईं। व्यापारियों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रही तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस समय प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर बना हुआ है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य से 5 से 7 दिन देर से पहुंच सकता है। प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तिथि 15 जून मानी जाती है, लेकिन इस बार मानसून अभी तक केरल नहीं पहुंच पाया है। आमतौर पर केरल पहुंचने के करीब 15 दिन बाद मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश करता है। ऐसे में इस वर्ष प्रदेश में मानसून 20 से 22 जून के बीच दस्तक दे सकता है। फिलहाल नौतपा के बीच हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन किसानों और व्यापारियों की नजर अब मौसम के अगले मिजाज पर टिकी हुई है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/vidisha-rain-brings-relief-from-heatwave-138100929.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...