Skip to main content

ग्वालियर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन:काम बंद हड़ताल की चेतावनी; नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य बीमा की मांग

ग्वालियर में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आंदोलन का नेतृत्व संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 2 जून से प्रदेश भर में काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 25 मई से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को ग्वालियर कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समय पर वेतन भुगतान, महंगाई भत्ता, एनपीएस सुविधा, स्वास्थ्य बीमा और अन्य राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके कारण उन्हें आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 10% वेतन वृद्धि लागू करने की मांग भी उठाई संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 30 जनवरी 2026 को भोपाल के दशहरा मैदान में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को राज्य सेवा के कर्मचारियों की तरह समान अधिकार और सुविधाएं मिलनी चाहिए। साथ ही 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि भी लागू की जानी चाहिए। संघ की सदस्य नीता शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी लगातार महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण कई कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार राकेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो 1 जून को जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर समर्थन मांगा जाएगा और 2 जून से प्रदेश भर में काम बंद हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/gwalior-contract-health-workers-strike-warning-june-2-138059190.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...