Skip to main content

खंडवा में हफ्ता नहीं देने पर मोमोस का ठेला पलटाया:भाजपा नेताओं पर गुंडागर्दी के आरोप, गर्म तेल गिरने से बच्चे बाल-बाल बचे

खंडवा में हफ्ता ना देने पर गुरुवार रात मोमोस वाले का ठेला पलटाने की कोशिश की गई। मोमोस वाले ने हंगामा खड़ा किया तो सभी भाग निकले। ठेले वाले ने गुंडागर्दी का आरोप भाजपा पार्षद के भतीजे और वसूली मंडल अध्यक्ष के इशारे पर होना बताया हैं। बता दें कि मोमोस वाले से रोजाना के 500 रूपए मांगे जाने का मामला पहले भी गर्मा चुका है। भाजपा के संगठन प्रभारी को जवाब देना पड़ा था। आरोप है कि बावजूद भाजपा संरक्षित नेताओं की गुंडागर्दी पर विराम नहीं लगा। गुरुवार रात 8 बजे भाजपा पार्षद और महापौर मंत्रिमंडल में शामिल ऊषा दिनेश पंवार का भतीजा व उसके साथी मोमोस वाले के पास पहुंच गए। उससे ठेला लगाने के बदले रोज के 500 रूपए देने की मांग की। मना करने पर ठेले वाले और उसके बच्चों को गालियां दी गई। ठेला पलटाने की कोशिश की गई। इस दौरान कढ़ाई में भरा हुआ गर्म तेल गिर गया। लंबे समय से परेशान था मोमोस वाला गुंडागर्दी और हफ्ता वसूली से मोमोस ठेले वाला लंबे समय से परेशान है। घंटाघर चौक पर ठेला लगाने के बदले उससे रोजाना के 500 रूपए मांगे जाने लगे। वह कई दिनों तक देता रहा। लेकिन अब हफ्ता ना देने पर बच्चों को गालियां दी गई और गरम तेल गिरने से बच्चे भी बाल-बाल बचे तो एक पिता के रूप में ठेले वाले का गुस्सा फूट पड़ा। ठेले वाले ने बीच बाजार में शोर मचाया, इतने में गुंडे भाग निकले। ठेले वाले ने भाजपा मंडल से जुड़े रोहित मिश्रा, विजय पंवार पर आरोप लगाया है। बताया कि इनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन को भी ब्लैकमेलिंग का जरिया बनाया गया हैं। नया ठेला लगाया, टीआई मौके पर पहुंचे इधर, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मामले में मोमोस वाले को शिकायत लेकर थाने बुलाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लेने की बात कही है। उधर, भाजपा नेताओं ने उसी जगह नया ठेला खड़ा कर दिया है। उन्होंने मोमोस वाले को धमकाया कि यदि 500 रूपए रोजाना के नहीं दिए तो नगर निगम वालों से कहकर तेरा ठेला हटवाकर दूसरे का लगवा देंगे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/khandwa-momos-wala-extortion-bjp-leader-allegation-137880088.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...