Skip to main content

तीस मारखां समझता उसका नाम बताना:भिंड में डीआईजी असित यादव बोले- सबसे पहले टारगेट पर लूंगा, चाहे एडिशन एसपी हो या एसपी

भिंड एसपी पद से विदाई लेते हुए और ग्वालियर में डीआईजी का पदभार संभालने से पहले डॉ. असित यादव ने सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जो खुद को सबसे ज्यादा तीस मारखां समझता है, उसका नाम बताओ। मैं सबसे पहले उसी की ऐसी-तैसी करूंगा।” उन्होंने साफ कहा कि जिसे भी अपने बारे में थोड़ी सी भी गलतफहमी है—चाहे वह टीआई हो, डीएसपी, एडिशनल एसपी या एसपी—सबसे पहले उसी को टारगेट किया जाएगा। समर्थकों में मायूसी, विरोधियों को सीधा संदेश भिंड में अपने कार्यकाल के दौरान सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. असित यादव की विदाई के दौरान समर्थकों के चेहरों पर मायूसी नजर आई। वहीं जिले में कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिनकी उनके रहते दाल नहीं गल पाई। ऐसे लोगों को उन्होंने मंच से ही सीधा संदेश दे दिया। “डांटता था, लेकिन सीख देने के लिए” करीब 30 महीने के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे अधीनस्थों को डांटते जरूर थे, लेकिन उसके पीछे उन्हें सिखाने की मंशा होती थी। उन्होंने कहा, “डांटने के बाद मैं खुद फोन करके बात कर लेता था। मुझे पता है कि बॉस की डांट के बाद दो-तीन दिन तक मूड ऑफ रहता है, इसलिए ज्यादा देर तक किसी को नाराज नहीं रहने देता। लेकिन अगर मैं बात नहीं करूं, तो समझ लेना एक्शन तय है।” कलेक्टर की तारीफ, ‘अफलातून अफसर’ पर तंज उन्होंने कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की तारीफ करते हुए कहा कि वे धैर्य और संयम के साथ काम करने वाले अधिकारी हैं। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि भिंड और दतिया जैसे जिलों को “अफलातून” नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने वाले अधिकारी चाहिए। आने वाले एसपी को लेकर उन्होंने कहा कि वे भी शांत तरीके से काम करेंगे। डॉ. यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल में अधीनस्थों और जनप्रतिनिधियों का अच्छा सहयोग मिला। पुलिस पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं रहा। लहार टीआई शिवसिंह यादव से सबसे ज्यादा नाराजगी जताई। कहा—क्षेत्र में लोग रिश्तेदारी निकालकर दबाव बनाते थे। फूप थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत की सराहना की, पुरानी पहचान बताई। डीएसपी दीपक तोमर के बूथ लेवल प्लान की तारीफ की। सीएसपी निरंजन राजपूत को भविष्य का सफल अधिकारी बताया। मालनपुर टीआई प्रदीप सोनी को “दिल के करीब” बताया। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत, वैभव सिंह तोमर और एसआई सत्यवीर की टीम को बदमाशों की धरपकड़ में प्रभावी बताया। मिहोना टीआई रोहित गुप्ता को बेहतर काम करने और गलत रास्ते से दूर रहने की सलाह दी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/bhind-dig-asit-yadav-statement-target-tis-markh-137872403.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...