अनूपपुर के भालूमाड़ा में एक फूफा ने अपनी ही 15 साल की मानसिक रूप से कमजोर भतीजी से रेप किया, जिससे वह 5 महीने की गर्भवती हो गई। पीड़िता के माता-पिता ने अपनी बेटी को 9वीं की पढ़ाई के लिए फूफा सीताराम केवट के घर भेजा था। आरोपी इसका फायदा उठाकर बुआ की गैर-मौजूदगी में लड़की के साथ दरिंदगी करता रहा। उसने किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी थी, जिससे डरी-सहमी बच्ची चुप रही। प्रेग्नेंसी से खुला राज हाल ही में किशोरी के पेट में दर्द हुआ और शरीर में बदलाव दिखे, तब जाकर उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। हैरान करने वाली बात यह है कि 2 महीने पहले मां ने आरोपी को गलत हरकत करते पकड़ा भी था, लेकिन तब सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं आ पाई थी। आरोपी पहुंचा जेल रविवार रात शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी फूफा पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/anuppur/news/anuppur-minor-rape-girl-5-month-pregnant-uncle-jail-137864323.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/anuppur/news/anuppur-minor-rape-girl-5-month-pregnant-uncle-jail-137864323.html
Comments
Post a Comment