Skip to main content

देवास ब्लास्ट- 5 मौतों के बाद 2 और मजदूर लापता:साथी बोले- कहां हैं वे? सब जगह ढूंढ़ लिया; आखिरी बार बिलिंग रूम में देखा था

देवास जिले के टोंक कलां के पास हुई पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट की घटना के बाद अब दो मजदूरों के लापता होने की बात सामने आई है। हादसे में घायल मजदूरों का कहना है कि उनके दो साथी राजू और बाबुल ब्लास्ट के बाद से लापता हैं। दोनों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। दोस्तों ने आशंका जताई है कि कहीं दोनों हादसे का शिकार तो नहीं हो गए। वहीं इस हादसे में अब तक 5 मजदूरों की मौत हो चुकी है। गुरुवार देर रात शव परिजनों को सौंप दिए गए। “खाना खाते वक्त हुई थी बात, फिर नहीं दिखे” देवास जिला अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर शशि कुमार ने बताया कि ब्लास्ट से पहले उनकी राजू और बाबुल से खाना खाते समय बात हुई थी। इसके बाद दोनों नजर नहीं आए। शशि कुमार के मुताबिक] हादसे के बाद से दोनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों से भी बात की गई और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती घायलों के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। घटना स्थल पर जाने की मांग कर रहे साथी मजदूर घायल मजदूरों और उनके साथियों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि कहीं दोनों के शव घटना स्थल पर ही न हों। इसी वजह से वे घटना स्थल पर जाकर जानकारी लेने की मांग कर रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि राजू और बाबुल बिहार के अरहरिया जिले के रहने वाले हैं। कुछ महीने पहले ही गांव से काम करने देवास आए थे। ज्यादातर मजदूर एक ही गांव के रहने वाले मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर बिहार के अरहरिया गांव के रहने वाले हैं। कोई दो महीने पहले तो कोई चार महीने पहले यहां काम करने आया था। हादसे के बाद गांव के लोगों और परिजनों में भी चिंता बनी हुई है। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में चार मजदूर बिहार के रहने वाले थे, जबकि एक मजदूर उत्तर प्रदेश का निवासी था। मृतकों की पहचान सुमित, धीरज, अमर और गुड्डू के रूप में हुई है, जो बिहार के रहने वाले थे। वहीं सनी उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी था। हादसे में घायल मजदूरों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। देवास जिला अस्पताल में 11 लोग भर्ती हैं, जबकि कुछ गंभीर घायलों को अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजूदरों के मोबाइल-कपड़े मलबे में दब गए हादसे के बाद फैक्ट्री के मजदूर ही अपने साथियों के लिए मददगार बनकर सामने आए। धमाका इतना जोरदार था कि मजदूरों के मोबाइल, कपड़े और सामान तक मलबे में दब गए। चारों तरफ धूल और धुएं का गुबार फैल गया था, लेकिन मजदूरों ने हिम्मत नहीं हारी। बारूद के काले धुएं से उनके चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे, फिर भी उन्होंने मलबे में दबे घायलों को निकालकर उनकी जान बचाने की कोशिश की। अगर मजदूर तुरंत मदद के लिए आगे नहीं आते, तो हालात और ज्यादा खराब हो सकते थे। मजदूर चुन्नीलाल ऋषिदेव ने बताया कि लंच खत्म होने के तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ। जिस कमरे में ब्लास्ट हुआ वहां 17-18 लोग मौजूद थे। आग फैलने का खतरा देखकर मजदूरों ने अपने कैमिकल लगे कपड़े उतार दिए और नंगे बदन ही मलबे में फंसे लोगों को बचाने दौड़ पड़े। इसी बीच जानकारी सामने आई कि फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय का नाम 7 महीने पहले तक बीपीएल सूची में था और उसके परिवार को राशन कार्ड पर गेहूं मिलता था। बाद में फैक्ट्री के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने के कारण उसका नाम सूची से हटा दिया गया। जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित देर शाम राज्य शासन ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। यह आयोग दुर्घटना और विस्फोट के कारणों की जांच करेगा, साथ ही लापरवाही और जिम्मेदारी तय करेगा। आयोग अग्निशमन, बचाव कार्य, चिकित्सा सहायता और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का भी परीक्षण करेगा। इसके अलावा फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण और उपयोग से जुड़े सुरक्षा मानकों, लाइसेंस शर्तों तथा कानूनों के पालन की स्थिति की जांच की जाएगी। आयोग भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, निरीक्षण प्रणाली और आपदा प्रबंधन में सुधार संबंधी सुझाव भी देगा। यह आयोग अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगा। इससे पहले कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी ऋतुराज सिंह भी मामले की जांच के लिए एक विशेष दल का गठन कर चुके हैं। गठित जांच दल में अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग देवास, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड देवास और उप संचालक औद्योगिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा देवास को सदस्य बनाया गया है। श्रम विभाग की रिपोर्ट: बिना पूरी फैक्ट्री बने ही शुरू हुआ पटाखा निर्माण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में श्रम विभाग की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। हादसे को लेकर श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बताया कि तकनीकी तौर पर दुर्घटना की मुख्य वजह मैग्नीशियम पाउडर की केमिकल रिएक्शन हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि निर्माण प्रक्रिया के दौरान मैग्नीशियम पाउडर का पानी से संपर्क हो गया, जिससे यह जोरदार धमाका हुआ। इसके अलावा, एक थ्योरी यह भी है कि इस बारूद की हैंडलिंग के दौरान स्टैटिक चार्ज डेवलप हो गया, जिसने 'सेल्फ इग्निशन' (स्वतः आग पकड़ने) का काम किया। फिलहाल मौके से सबूत जुटाकर बयानों के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है। फैक्ट्री का निर्माण पूरा नहीं हुआ, फिर भी बने पटाखे रिपोर्ट के मुताबिक, यह कारखाना अभी पूरी तरह बनकर तैयार भी नहीं हुआ था। निर्माणाधीन कारखाने में ही जल्दबाजी दिखाते हुए पटाखों का काम शुरू कर दिया गया था, यानी जब बुनियादी सुरक्षा ढांचे की टेस्टिंग होनी चाहिए थी, तब वहां धड़ल्ले से बारूद का खेल चल रहा था। कलेक्टर ने जारी किया था विस्फोटक लाइसेंस प्रबंधन के पास कलेक्टर की ओर से जारी एक्सप्लोसिव (विस्फोटक) लाइसेंस तो मौजूद था, लेकिन कारखाना अधिनियम के तहत जो अनिवार्य लाइसेंस लिया जाना चाहिए था, उसे लेने की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। बिना फैक्ट्री एक्ट के नियमों का पालन किए और बिना पुख्ता सुरक्षा मानकों के यह खतरनाक काम किया जा रहा था। इन वजहों से हो सकता है धमाका अब इन पॉइंट्स पर हो सकती है कार्रवाई फैक्ट्री के गैर-पंजीकरण (नॉन ) पर कार्रवाई फैक्ट्री का बिना रजिस्ट्रेशन संचालन करने पर धारा 6 और 7 (नियम 4 के साथ पढ़ते हुए) का उल्लंघन पाया गया है। इसके तहत दोषी को दो साल तक की जेल या अधिकतम 1 लाख रुपए का जुर्माना (या दोनों) हो सकता है। अग्निशामक और सुरक्षा उपायों में चूक फैक्ट्री परिसर में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम न होने पर धारा 38 (नियम 72 के साथ पढ़ते हुए) के तहत मामला बनता है। इसमें भी उल्लंघन पाए जाने पर दो साल तक के कारावास या अधिकतम 1 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। उपस्थिति रजिस्टर का न होना श्रमिकों का उचित रिकॉर्ड और हाजिरी रजिस्टर न रखने पर धारा 62 (नियम 96 के साथ पढ़ते हुए) के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस नियम के उल्लंघन पर भी अधिकतम 1 लाख रुपए का जुर्माना और दो साल तक की सजा तय है। ऑन-साइट इमरजेंसी प्लान तैयार न करना इतनी संवेदनशील और खतरनाक यूनिट होने के बावजूद धारा 41B के तहत अनिवार्य 'ऑन-साइट इमरजेंसी प्लान' तैयार नहीं किया गया था। यह एक बेहद गंभीर श्रेणी का अपराध है, जिसके तहत दोषी को 7 साल तक की जेल और अधिकतम 2 लाख रुपये तक के भारी जुर्माने की सजा हो सकती है। श्रमिकों को जानकारी साझा न करना (MSDS का उल्लंघन) बारूद और केमिकल जैसे खतरनाक पदार्थों के बीच काम करने वाले श्रमिकों को सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारियां (जैसे MSDS - Material Safety Data Sheet) न देने पर नियम 127 और 128 का उल्लंघन पाया गया है। इसके तहत भी प्रबंधन को 7 साल तक के कारावास और अधिकतम 2 लाख रुपये तक के जुर्माने से दंडित किया जा सकता है। …..………………………. इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… एमपी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंककलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृत मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

source https://www.bhaskar.com/local/mp/dewas/news/dewas-factory-blast-two-labourers-missing-137940200.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...