प्रतिबंधित पशु वध की सूचना देने पर मिलेंगे 25 हजार:सिवनी SP ने बकरीद पर शांति की अपील की; संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने की गश्त
सिवनी जिला पुलिस प्रशासन ने बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए प्रतिबंधित पशुओं के वध को रोकने के लिए विशेष इनाम की घोषणा की है। एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि प्रतिबंधित पशु वध की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष गश्त एसपी ने कोतवाली क्षेत्र, बस स्टैंड, टीपू सुल्तान चौक और मटन मार्केट जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। जिले के धनोरा, केवलारी, लखनादौन और बरघाट सहित सभी विकासखंडों में पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है ताकि शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे। सूचनादाता की पहचान गुप्त रहेगी पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित मवेशियों के वध या अवैध परिवहन की जानकारी तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाने में दें। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे घोषित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सोशल मीडिया पर नजर और जीरो टॉलरेंस की नीति त्योहार के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाएगी। एसपी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए नागरिकों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया है। चेक पोस्टों पर 24 घंटे होगी जांच अवैध गौवंश परिवहन रोकने के लिए भोमा चेक पोस्ट और पलारी तिराहा सहित जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इन जांच चौकियों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा, जो आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी लेगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/seoni/news/seoni-sp-appeals-peace-bakrid-sensitive-areas-police-patrol-138044194.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/seoni/news/seoni-sp-appeals-peace-bakrid-sensitive-areas-police-patrol-138044194.html
Comments
Post a Comment