Skip to main content

ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा इंटरस्टेट ऑनलाइन गैंबलिंग कॉल सेंटर:एमपी-यूपी-बिहार के 10 ठग गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम के जाल में फंसाकर 'म्यूल' अकाउंट में करते थे ट्रांसफर

ग्वालियर पुलिस ने रविवार रात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोतीझील इलाके में चल रहे एक बड़े इंटरस्टेट ऑनलाइन गैंबलिंग व साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। यह शातिर गिरोह देश के विभिन्न राज्यों से 'म्यूल अकाउंट्स' (दूसरों के नाम पर खरीदे गए बैंक खाते) अरेंज करता था और उसमें ऑनलाइन सट्टे तथा साइबर ठगी की करोड़ों रुपए की रकम को ट्रांसफर (डिपॉजिट और विड्रॉल) कर ठिकाने लगाता था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना के कुल 10 आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा है। इनके पास से लाखों रुपए के एटीएम कार्ड, स्कॉर्पियो, लैपटॉप, बैंक पासबुक, चेकबुक व डिटेल मिली है। इनका काम लोगों को पहले ऑनलाइन गैंबलिंग के जाल में फंसाकर छोटे इंवेस्टमेंट पर बड़ा फायदा दिलाना था। जब जीत की रकम लाखों में हो जाती तो यह फ्रॉड कर गायब हो जाते थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। लैपटॉप-मोबाइल से पैनल लेकर चला रहे थे सट्टे का साम्राज्य यह गिरोह बहोड़ापुर की शिवनगर कॉलोनी (मोतीझील) में एक मकान किराए पर लेकर पूरा सिंडिकेट ऑपरेट कर रहा था। आरोपी ऑनलाइन सट्टे, जुए और गेमिंग ऐप्स का बकायदा 'पैनल' लेकर बैठे थे। मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ये लोग आम जनता और युवाओं को कम रुपए के बदले अधिक रुपए (क्रिकेट सट्टे में मोटा मुनाफा) देने का लालच देकर अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहे थे। जब कोई मोटी रकम जीत लेता था तो उसे पैसा न देते हुए उलझा देते थे और उस राशि को खरीदे गए म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर कर ठिकाने लगा देते थे। म्यूल अकाउंट्स का ‘मायाजाल’ इस रैकेट की सबसे खास और खतरनाक बात यह थी कि ठगी और सट्टेबाजी का पैसा ये अपने खुद के बैंक खातों में नहीं मंगाते थे। इसके लिए उन्होंने गरीब और सीधे-साधे लोगों को चंद रुपयों का लालच देकर भारी संख्या में 'म्यूल अकाउंट्स' खरीद रखे थे। जैसे ही सट्टे या ठगी का पैसा इन खातों में आता, आरोपी एटीएम कार्ड्स के जरिए तुरंत रकम निकालकर उसे ब्लैक से व्हाइट मनी में तब्दील कर देते थे। पुलिस रेड में बरामद हुआ 'साइबर हथियारों' का जखीरा ग्वालियर पुलिस ने जब इनके ठिकाने पर अचानक दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बैंकिंग सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों के ठिकाने से 23 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 03 हाई-टेक लैपटॉप (मय चार्जर), 02 मोबाइल चार्जर। अलग-अलग बैंकों के 42 एटीएम (ATM) कार्ड, 08 चेकबुक, 13 पासबुक, 01 पेटीएम स्वाइप मशीन और 01 पेटीएम क्यूआर स्कैनर। एक चमचमाती सफेद रंग की बिना नंबर की स्कार्पियो गाड़ी एक गोदरेज कंपनी का स्प्लिट एसी (मय आउटडोर यूनिट), तीन पिट्ठू बैग और सट्टेबाजी से जुड़े अन्य दस्तावेज। यूपी, एमपी व बिहार के यह ठग पकड़े बैंकों और नेशनल साइबर पोर्टल से जुड़ेगी जांच ग्वालियर पुलिस अब जब्त किए गए 42 एटीएम कार्ड और 13 पासबुकों के अकाउंट नंबर्स को खंगाल रही है। इन खातों में पिछले कुछ महीनों में करोड़ों रुपये के संदेहास्पद ट्रांजैक्शन होने की आशंका है। पुलिस इन बैंक खातों को फ्रीज कराने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र लिख रही है, साथ ही नेशनल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि इन खातों का इस्तेमाल देश में और कहां-कहां ठगी के लिए किया गया है। क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है। यह रैकेट लोगों को ऑनलाइन गैंबलिंग में फंसाकर रुपए ठगता था। फिलहाल गिरोह के पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/mp-up-bihar-10-fraudsters-arrested-online-game-scam-mule-accounts-138018806.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...