KIUG 2025, समरदीप सिंह गिल ने रचा इतिहास:मध्यप्रदेश को मिला स्वर्ण पदक, 19.42 मीटर थ्रो के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के युवा थ्रोअर समरदीप सिंह गिल ने कमाल कर दिया है। जयपुर में जारी KIUG के चौथे दिन उन्होंने शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतते हुए नया मीट रिकॉर्ड बना डाला। समरदीप ने 19.42 मीटर की शानदार थ्रो के साथ प्रतिस्पर्धा में दबदबा बनाते हुए यह उपलब्धि हासिल की। खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा, प्रदर्शन को नई उड़ान समरदीप का यह थ्रो उनके ही नाम दर्ज 18.75 मीटर (लखनऊ KIUG) के पिछले मीट रिकॉर्ड से आगे निकल गया। थ्रो रिलीज़ से लेकर बॉडी बैलेंस और पावर जेनरेशन- हर प्रयास में उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता दिखाई। यही कारण रहा कि वह शुरुआत से अंत तक अपने प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़े। वहीं मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा- “समरदीप का यह रिकॉर्ड राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उनका प्रदर्शन हमारी उभरती खेल प्रतिभाओं की क्षमता को प्रमाणित करता है और दूसरे खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देता है। एमपी की पदक उम्मीदें बढ़ीं इस स्वर्ण पदक के साथ मध्यप्रदेश ने KIUG 2025 की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में पदकों की संख्या में और इजाफा देखने को मिलेगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/samardeep-singh-gill-created-history-136593722.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/samardeep-singh-gill-created-history-136593722.html
Comments
Post a Comment