Skip to main content

जीएमसी की हिंसक घटना की विभाग को भेजी रिपोर्ट:रैगिंग के एंगल से भी होगी जांच, डे स्कॉलर और हॉस्टलर्स की रविलरी बनी विवाद की वजह

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) भोपाल में हुई हिंसा की गंभीर घटना अब सिर्फ कैंपस तक सीमित नहीं रही। कॉलेज प्रबंधन ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है, जिसके बाद यह मामला अब राज्य स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट में घटना की पूरी टाइमलाइन, घायल छात्रों की मेडिकल स्थिति, नामजद आरोपियों की सूची और कॉलेज स्तर पर की गई प्रारंभिक कार्रवाई का उल्लेख भी किया गया है। इस रिपोर्ट के बाद विभागीय स्तर पर जांच और निगरानी और सख्त होने की संभावना है। इस घटना को एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह मामला मेडिकल कॉलेजों में छात्र सुरक्षा और एंटी-रैगिंग सिस्टम की पोल खोलता नजर आ रहा है। चिकित्सा शिक्षा विभाग तक पहुंचा पूरा मामला पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गई है। जीएमसी प्रबंधन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, 4 दिसंबर की रात कैंपस स्थित सुधामृत कैंटीन में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। यह विवाद मैगी बनवाने को लेकर शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह गंभीर मारपीट में बदल गया। जिसके बाद घायल युगीन चौधरी को तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब भी उनकी निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार विवाद की मुख्य वजह डे स्कॉलर और हॉस्टलर्स के बीच का टशन था। रिपोर्ट में दर्ज आरोपियों के नाम कॉलेज प्रबंधन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में उन छात्रों के नाम भी शामिल हैं, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस घटना में शामिल बताए गए हैं। इनमें एमबीबीएस 2023 बैच और 2024 बैच के कई छात्रों के नाम दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि यह कृत्य “गंभीर अनुशासनहीनता” की श्रेणी में आता है और इसे केवल सामान्य छात्र विवाद नहीं माना जा सकता। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह भी बताया गया है कि कॉलेज स्तर पर तत्काल आपात बैठक बुलाकर प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई थी और प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए छात्रों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। राज्य स्तर से निगरानी की तैयारी रिपोर्ट मिलने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग अब इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच पर विचार कर रहा है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि एक राज्य स्तरीय समिति गठित की जा सकती है, जो यह जांच करेगी कि कॉलेज में एंटी-रैगिंग गाइडलाइन्स का कितना पालन हो रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यदि ऐसे मामले लगातार सामने आते हैं, तो यह पूरे मेडिकल एजुकेशन सिस्टम की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। घटना की टाइमलाइन रिपोर्ट में दर्ज इस रिपोर्ट का एक अहम हिस्सा यह भी है कि कुछ छात्रों के नशे की हालत में होने की आशंका जताई गई है। हालांकि इस बिंदु पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना से जूनियर छात्रों में डर का माहौल है, जबकि सीनियर छात्रों के एक वर्ग में नाराजगी भी देखी जा रही है। कई छात्र अब यह मांग कर रहे हैं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/gmcs-violent-incident-report-sent-to-the-department-136602139.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...